
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 19 दिसंबर [ पंकज गोल्डी ] ! हिमाचल प्रदेश में कृषि के समग्र विकास को लेकर नालागढ़ के उद्यमी एवं समाज सेवी विनीत गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल भवन में भेंट की। कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ के निदेशक विनीत गुप्ता ने प्रदेश में कृषि के विकास के साथ साथ ऑर्गेनिक खेती (जैविक खेती) को लेकर करीब बीस मिनट तक चर्चा की। विनीत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की 70 प्रतिशत कृषि एवं फल सब्जियों पर निर्भर है। उन्होने बताया कि उनकी फर्म ने लंबा अनुसंधान करके ऐसे बीजों को ईजाद किया है जिससे की खेती का उत्पादन भी ज्यादा होता है और उसमें किसी भी प्रकार के कीटनाशक प्रयोग नहीं होते हैं। अगर यह प्रणाली अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी लागू की जाए तो हमारे किसानों बागवानों को बहुत लाभ मिल सकता है। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसे ही सरकार पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी उसके बाद कृषि के विकास, अनुसंधान व नए नए प्रयोगों पर एक बैठक बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उसके देश प्रदेश के कृषि विशेषज्ञों को बुलाकर उनसे सलाह मशविरा किया जाएगा कि हम किसानों बागवानों की आय कैसे बढ़ा सकते हैं। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
सोलन , 19 दिसंबर [ पंकज गोल्डी ] ! हिमाचल प्रदेश में कृषि के समग्र विकास को लेकर नालागढ़ के उद्यमी एवं समाज सेवी विनीत गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से हिमाचल भवन में भेंट की।
कृषि बैस्ट सीडस प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ के निदेशक विनीत गुप्ता ने प्रदेश में कृषि के विकास के साथ साथ ऑर्गेनिक खेती (जैविक खेती) को लेकर करीब बीस मिनट तक चर्चा की। विनीत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की 70 प्रतिशत कृषि एवं फल सब्जियों पर निर्भर है। उन्होने बताया कि उनकी फर्म ने लंबा अनुसंधान करके ऐसे बीजों को ईजाद किया है जिससे की खेती का उत्पादन भी ज्यादा होता है और उसमें किसी भी प्रकार के कीटनाशक प्रयोग नहीं होते हैं। अगर यह प्रणाली अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी लागू की जाए तो हमारे किसानों बागवानों को बहुत लाभ मिल सकता है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसे ही सरकार पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी उसके बाद कृषि के विकास, अनुसंधान व नए नए प्रयोगों पर एक बैठक बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उसके देश प्रदेश के कृषि विशेषज्ञों को बुलाकर उनसे सलाह मशविरा किया जाएगा कि हम किसानों बागवानों की आय कैसे बढ़ा सकते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -