
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हिमाचल प्रदेश में आने वाले पूरे सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 14 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान तापमान में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज धूप खिलने से दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक का उछाल आया है। भुंतर, ऊना, बिलासपुर, चंबा और केलांग को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चंबा, भुंतर व केलांग के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। नाहन व सोलन के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है। हालांकि राज्य में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया राज्य में आगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में आने वाले पूरे सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 14 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान तापमान में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। तेज धूप खिलने से दिन के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक का उछाल आया है। भुंतर, ऊना, बिलासपुर, चंबा और केलांग को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चंबा, भुंतर व केलांग के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।
वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। नाहन व सोलन के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है। हालांकि राज्य में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया राज्य में आगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -