
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सुन्नी ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर धर्मपत्नी तृप्ता राठौर के साथ नगर पंचायत सुन्नी पहुंचे। सुन्नी के दशहरा मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलदीप राठौर का स्वागत किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कुलदीप राठौर ने अपने जन्मदिन को वृद्ध आश्रम बसंतपुर तथा बालिका आश्रम सुन्नी की बालिकाओं के साथ मनाया। उन्होंने बालिका आश्रम में बच्चों को फल, जूस, चॉकलेट, तथा वृद्ध आश्रम में वृद्धों को फल व ऊनी वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव व राजनीतिक सलाहकार हरीकृष्ण हिमराज, जिला शिमला उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बीडीसी चेयरमैन प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता तेजराम शर्मा, हेतराम हरनोट, नगर पंचायत अध्यक्षा श्यामा देवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सत्या वर्मा, देवेंद्र कंवर, कपिल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुन्नी ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर धर्मपत्नी तृप्ता राठौर के साथ नगर पंचायत सुन्नी पहुंचे। सुन्नी के दशहरा मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलदीप राठौर का स्वागत किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कुलदीप राठौर ने अपने जन्मदिन को वृद्ध आश्रम बसंतपुर तथा बालिका आश्रम सुन्नी की बालिकाओं के साथ मनाया।
उन्होंने बालिका आश्रम में बच्चों को फल, जूस, चॉकलेट, तथा वृद्ध आश्रम में वृद्धों को फल व ऊनी वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव व राजनीतिक सलाहकार हरीकृष्ण हिमराज, जिला शिमला उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बीडीसी चेयरमैन प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता तेजराम शर्मा, हेतराम हरनोट, नगर पंचायत अध्यक्षा श्यामा देवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सत्या वर्मा, देवेंद्र कंवर, कपिल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -