
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 14 फरवरी ! हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता बहुत समृद्ध है। यहां की प्राचीनतम परम्पराएं एवं संस्कृति ही यहां की पहचान है। यहां के लोग इन सांस्कृतिक परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रशंसा के पात्र है। ऐसे मैं उपमंडल बंजार के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों फागली उत्सव मनाया जा रहा है। तो वहीं तीर्थन घाटी घूमने आए पर्यटकों को भी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा मुखौटा नृत्य काफी लुभा रहा है। बाहरी राज्यों से पर्यटक भी इस मुखौटा नृत्य को देखने के लिए अब की बार तीर्थन घाटी पहुंचे हैं। तीर्थन घाटी के विभिन्न गांवों में हर साल 13 से 15 फरवरी तक फागली उत्सव या मुखौटा नृत्य का आयोजन फाल्गुन संक्रांति के दौरान किया जाता है। कुछ चयनित किए हुए लोगों द्वारा मुखौटा नृत्य करके गांव से आसुरी शक्तियों को भगाया जाता है। जिससे पूरे साल भर गांव में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसी कड़ी में तीर्थन घाटी के गांव पेखड़ी, नाहीं , तिंदर, डिंगचा, फरियाडी, शर्ची, बशीर और कलवारी आदि गांवों में आजकल फागली उत्सव की धूम मची हुई है। आजकल तीर्थन घाटी में पर्यटक घूमने फिरने के साथ साथ यहां के प्राचीनतम मुखौटा नृत्य देखने का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं कल बुधवार को इस तीन दिवसीय फागली उत्सव का समापन हो जाएगा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और ट्राउट मछली के लिए मशहूर उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थली बनती जा रही है। यहां पर दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र में बसे छोटे छोटे सुन्दर गांव, यहां की नदियां नाले और झरने, चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों, जंगलों और बर्फ से ढकी ऊंची पर्वतशृंखलाएँ इस घाटी की सुंदरता को चार चाँद लगती है। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ पर्यटकों को यहां की प्राचीनतम संस्कृति भी खूब भा रही है। तीन दिवसीय मुखौटा उत्सव में घाटी के स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों पश्चिमी बंगाल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान आदि के पर्यटकों ने भी शिरकत करके फागली देखने का खूब लुत्फ उठाया। पर्यटक इस नृत्य को देख कर रोमांचित हो उठे और इसकी फोटो व वीडियो को अपने कैमरा में कैद किया। स्थानीय निवासी परस राम, योगराज, देवेंद्र का कहना है कि फागली के पहले दिन छोटी फागली मनाई जाती है। जिसमें एक सीमित क्षेत्र तक ही नृत्य एवं परिक्रमा की जाती है। दूसरे दिन बड़ी फागली का आयोजन होता है जिसमे मुखौटे पहने हुए मंडयाले गांव के हर घर में प्रवेश करके सुख समृद्धि का आशिर्वाद देते है। इस दिन पूरे गांव में एक विशेष व्यंजन चिलड्डू बनाया जाता है तथा शाम के समय देवता के मैदान में भव्य नाटी का आयोजन होता है। जिसमें स्त्री व पुरुष साथ साथ नृत्य करते है। इस तीन दिवसीय फागली उत्सव में परिवार के कुछ चयनित पुरुष सदस्य अपने अपने मुँह में विशेष किस्म के प्राचीनतम मुखौटे लगाते है तथा तीन दिन तक हर घर व गांव की परिक्रमा गाजे बाजे के साथ करते हैं। अंतिम दिन देव पूजा अर्चना के पश्चात देवता के गुर के माध्यम से राक्षसी प्रवृत्ति प्रेत आत्माओं को गांव से बाहर दूर भगाने की परंपरा निभाई जाती है। इस उत्सव में कुछ स्थानों पर स्त्रियों को नृत्य देखना वर्जित होता है। क्योंकि इस में अश्लील गीतों के साथ गालियाँ देकर अश्लील हरकतें भी की जाती है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
कुल्लू , 14 फरवरी ! हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता बहुत समृद्ध है। यहां की प्राचीनतम परम्पराएं एवं संस्कृति ही यहां की पहचान है। यहां के लोग इन सांस्कृतिक परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रशंसा के पात्र है। ऐसे मैं उपमंडल बंजार के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों फागली उत्सव मनाया जा रहा है। तो वहीं तीर्थन घाटी घूमने आए पर्यटकों को भी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा मुखौटा नृत्य काफी लुभा रहा है। बाहरी राज्यों से पर्यटक भी इस मुखौटा नृत्य को देखने के लिए अब की बार तीर्थन घाटी पहुंचे हैं।
तीर्थन घाटी के विभिन्न गांवों में हर साल 13 से 15 फरवरी तक फागली उत्सव या मुखौटा नृत्य का आयोजन फाल्गुन संक्रांति के दौरान किया जाता है। कुछ चयनित किए हुए लोगों द्वारा मुखौटा नृत्य करके गांव से आसुरी शक्तियों को भगाया जाता है। जिससे पूरे साल भर गांव में सुख समृद्धि बनी रहती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसी कड़ी में तीर्थन घाटी के गांव पेखड़ी, नाहीं , तिंदर, डिंगचा, फरियाडी, शर्ची, बशीर और कलवारी आदि गांवों में आजकल फागली उत्सव की धूम मची हुई है। आजकल तीर्थन घाटी में पर्यटक घूमने फिरने के साथ साथ यहां के प्राचीनतम मुखौटा नृत्य देखने का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं कल बुधवार को इस तीन दिवसीय फागली उत्सव का समापन हो जाएगा।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और ट्राउट मछली के लिए मशहूर उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्थली बनती जा रही है। यहां पर दूर दराज पहाड़ी क्षेत्र में बसे छोटे छोटे सुन्दर गांव, यहां की नदियां नाले और झरने, चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों, जंगलों और बर्फ से ढकी ऊंची पर्वतशृंखलाएँ इस घाटी की सुंदरता को चार चाँद लगती है। प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ पर्यटकों को यहां की प्राचीनतम संस्कृति भी खूब भा रही है।
तीन दिवसीय मुखौटा उत्सव में घाटी के स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों पश्चिमी बंगाल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान आदि के पर्यटकों ने भी शिरकत करके फागली देखने का खूब लुत्फ उठाया। पर्यटक इस नृत्य को देख कर रोमांचित हो उठे और इसकी फोटो व वीडियो को अपने कैमरा में कैद किया।
स्थानीय निवासी परस राम, योगराज, देवेंद्र का कहना है कि फागली के पहले दिन छोटी फागली मनाई जाती है। जिसमें एक सीमित क्षेत्र तक ही नृत्य एवं परिक्रमा की जाती है। दूसरे दिन बड़ी फागली का आयोजन होता है जिसमे मुखौटे पहने हुए मंडयाले गांव के हर घर में प्रवेश करके सुख समृद्धि का आशिर्वाद देते है। इस दिन पूरे गांव में एक विशेष व्यंजन चिलड्डू बनाया जाता है तथा शाम के समय देवता के मैदान में भव्य नाटी का आयोजन होता है। जिसमें स्त्री व पुरुष साथ साथ नृत्य करते है।
इस तीन दिवसीय फागली उत्सव में परिवार के कुछ चयनित पुरुष सदस्य अपने अपने मुँह में विशेष किस्म के प्राचीनतम मुखौटे लगाते है तथा तीन दिन तक हर घर व गांव की परिक्रमा गाजे बाजे के साथ करते हैं। अंतिम दिन देव पूजा अर्चना के पश्चात देवता के गुर के माध्यम से राक्षसी प्रवृत्ति प्रेत आत्माओं को गांव से बाहर दूर भगाने की परंपरा निभाई जाती है। इस उत्सव में कुछ स्थानों पर स्त्रियों को नृत्य देखना वर्जित होता है। क्योंकि इस में अश्लील गीतों के साथ गालियाँ देकर अश्लील हरकतें भी की जाती है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -