
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 20 सितंबर [ शिवानी ] ! राजस्थान के उदयपुर में होने वाली तीसरी राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग टीम की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का चयन कर लिया गया है। जिसमें रिन्टू जसवाल कप्तान (शिमला), संदीप कुमार (चम्बा), गुरमीत धीमान (सोलन),अजय शर्मा (चम्बा), युधिष्ठिर नेगी (किन्नौर), अनिल भारद्वाज (बिलासपुर), कृष्ण कुमार (शिमला), यशवंत नेगी (शिमला), मनोहर लाल (बिलासपुर), अजय ठाकुर (मंडी), उर्फान मोहम्मद (चम्बा), शमशेर सिंह (सोलन), रोहित शर्मा (सिरमौर) व अंकित चंदेल (बिलासपुर ) शामिल हैं। टीम मैनेजर नीरज सैनी व अध्यक्ष ने बताया कि 22 से 25 तक खिलाड़ी के लिए नालागढ़ में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद 26 सितम्बर को चण्डीगढ़ से टीम राजस्थान ले लिए रवाना होगी। ये प्रतियोगिता डिफरैंटली एबल्ड क्रिकेट काऊंसिल ऑफ इंडिया (डी.सी.सी.आई.) की ओर से करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। ये प्रतियोगिता 28 सितंबर से 8 अक्टूबर चलेगी।
चम्बा , 20 सितंबर [ शिवानी ] ! राजस्थान के उदयपुर में होने वाली तीसरी राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग टीम की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी।
इसके लिए टीम का चयन कर लिया गया है। जिसमें रिन्टू जसवाल कप्तान (शिमला), संदीप कुमार (चम्बा), गुरमीत धीमान (सोलन),अजय शर्मा (चम्बा), युधिष्ठिर नेगी (किन्नौर), अनिल भारद्वाज (बिलासपुर), कृष्ण कुमार (शिमला), यशवंत नेगी (शिमला), मनोहर लाल (बिलासपुर), अजय ठाकुर (मंडी), उर्फान मोहम्मद (चम्बा), शमशेर सिंह (सोलन), रोहित शर्मा (सिरमौर) व अंकित चंदेल (बिलासपुर ) शामिल हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
टीम मैनेजर नीरज सैनी व अध्यक्ष ने बताया कि 22 से 25 तक खिलाड़ी के लिए नालागढ़ में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद 26 सितम्बर को चण्डीगढ़ से टीम राजस्थान ले लिए रवाना होगी।
ये प्रतियोगिता डिफरैंटली एबल्ड क्रिकेट काऊंसिल ऑफ इंडिया (डी.सी.सी.आई.) की ओर से करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। ये प्रतियोगिता 28 सितंबर से 8 अक्टूबर चलेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -