
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा शहर के लिए शार्टकट पक्काटाला-बालू मार्ग पर भूस्खलन होने से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मंगलवार सुबह मार्ग पर गिरे पत्थर, मलबे व चट्टानों को हटाया गया। जिसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया गया। रविवार रात पक्का टाला मार्ग पर भूस्खलन से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। रात का समय होने के कारण कोई भी चपेट में नहीं आया। अगर यह हादसा सुबह के समय होता को बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चम्बा कॉलेज को छात्र पक्का टाला मार्ग से ही जाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय निवासी प्रेम लाल, देशराज, चंद राम, राकेश, धर्मपाल, मनोज, अशोक, प्यार सिंह, रोशन लाल और जगदीश ने बताया कि पक्का टाला मार्ग पर काफी समय से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। पक्का टाला मोहल्ला खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर साल भूस्खलन का हल निकालने के लिए सिर्फ सर्वे किया जाता है। उसके बाद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती। नगर परिषद के द्वारा भूस्खलन प्रभावित आधे क्षेत्र में डंगा व स्प्रे का कार्य किया गया है। लेकिन आधे हिस्से का कार्य सर्वें से अागे नहीं बढ़ पाया है। रात बिना बारिश के ही भूस्खलन हो गया। ऐसे में लोगों को आने वाले सर्दियों के समय में बारिश के बाद हादसे का भय सता रहा है। सोवमार सुबह भी मार्ग पर दोनों तरफ दोपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिसके कारण लोगों को पैदल आवाजाही में भी दिक्क्त हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पक्का टाला में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं। उधर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि सुबह मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिली थी जिसके बाद नप की टीम को भेजकर मलबा हटाया गया तथा आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
चम्बा ! चम्बा शहर के लिए शार्टकट पक्काटाला-बालू मार्ग पर भूस्खलन होने से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। मंगलवार सुबह मार्ग पर गिरे पत्थर, मलबे व चट्टानों को हटाया गया। जिसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया गया। रविवार रात पक्का टाला मार्ग पर भूस्खलन से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। रात का समय होने के कारण कोई भी चपेट में नहीं आया। अगर यह हादसा सुबह के समय होता को बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
चम्बा कॉलेज को छात्र पक्का टाला मार्ग से ही जाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। स्थानीय निवासी प्रेम लाल, देशराज, चंद राम, राकेश, धर्मपाल, मनोज, अशोक, प्यार सिंह, रोशन लाल और जगदीश ने बताया कि पक्का टाला मार्ग पर काफी समय से भूस्खलन हो रहा है। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पक्का टाला मोहल्ला खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा हर साल भूस्खलन का हल निकालने के लिए सिर्फ सर्वे किया जाता है। उसके बाद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती। नगर परिषद के द्वारा भूस्खलन प्रभावित आधे क्षेत्र में डंगा व स्प्रे का कार्य किया गया है। लेकिन आधे हिस्से का कार्य सर्वें से अागे नहीं बढ़ पाया है।
रात बिना बारिश के ही भूस्खलन हो गया। ऐसे में लोगों को आने वाले सर्दियों के समय में बारिश के बाद हादसे का भय सता रहा है। सोवमार सुबह भी मार्ग पर दोनों तरफ दोपहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिसके कारण लोगों को पैदल आवाजाही में भी दिक्क्त हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पक्का टाला में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं। उधर नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि सुबह मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिली थी जिसके बाद नप की टीम को भेजकर मलबा हटाया गया तथा आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -