Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
और अधिक खबरें

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
होम Khabar Himachal Seचम्बा ! बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को भेजें नोटिस- किशन कपूर।
  • खबर हिमाचल से

चम्बा ! बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को भेजें नोटिस- किशन कपूर।

द्वारा
ks_premi -
चंबा ( चंबा ) - July 28, 2020 @ 06:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चंबा ! बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को विभाग नोटिस भेजना सुनिश्चित करें और यदि फिर भी काम समय पर पूरा ना हो तो पेनल्टी वसूल करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। सांसद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) किशन कपूर ने यह निर्देश आज राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के दरबार हॉल में आयोजित समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में विधायक विक्रम जरियाल, विधायक पवन नैयर के अलावा जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर और उपायुक्त विवेक भाटिया ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान किशन कपूर ने केंद्र सरकार की योजनाओं और स्कीमों के कार्यान्वयन से जुड़े 22 विभागों की प्रगति की समीक्षा की। किशन कपूर ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग डिवीजन की समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक ठेकेदार तय समय अवधि में काम को पूरा नहीं करेंगे तब तक सड़क परियोजनाओं के काम अधूरे रहेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि इस दिशा में गंभीरता के साथ कदम उठाए जाएं। परियोजना के समय पर पूरा ना होने से जहां लोगों को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिलता वहीं विलंब के कारण परियोजना की लागत में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विभाग अपनी कार्य कार्य प्रणाली को अमलीजामा पहनाए। उन्होंने जिला के खनन अधिकारी को भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को सामग्री सप्लाई करने के मकसद से स्थापित क्रशर की जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपे ताकि पता चल सके कि क्रशर द्वारा अब तक कितनी सामग्री तैयार की गई और उसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को कितनी सामग्री दी गई। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित क्रशर संचालक पर पेनल्टी भी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कटोरी बंगला से लेकर भरमौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल प्राथमिकता के आधार पर सभी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करे। सांसद ने बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता को कहा कि बिजली बोर्ड का फील्ड स्टाफ उन लोगों तक पहुंचे जो स्कीम के पात्र हैं और उन्हें स्कीम और उसकी औपचारिकताओं की जानकारी दें। अधीक्षण अभियंता ने किशन कपूर को अवगत करते हुए कहा कि वर्तमान में चंबा जिला में 457 ऐसे घर हैं जिन्हें बिजली के कनेक्शन दिए जाने हैं। यह वे घर हैं जो या तो नए निर्मित हुए हैं या फिर लेफ्ट आउट हैं। किशन कपूर ने कहा कि बिजली बोर्ड अपनी कार्य योजना के तहत इन सभी घरों को सरकार की योजना के तहत जल्द बिजली के कनेक्शन मुहैया करे। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली के खंभों को बदलने के काम में भी बिजली बोर्ड तत्परता बरते और जिन क्षेत्रों में इसकी जरूरत है उसे जल्द पूरा किया जाए। किशन कपूर ने बताया कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत चंबा जिला में 129 स्कीमों पर कार्य चल रहा है जबकि 108 नई स्कीमों को मंजूरी के लिए भेजा गया है। कॉविड- 19 के दौर में ऑनलाइन शिक्षा को लेकर किशन कपूर ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उप निदेशकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक करके पढ़ाई की कारगर योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि विभाग एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करे जिससे ना केवल ऑनलाइन शिक्षा की समीक्षा हो बल्कि जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने का साधन नहीं है उनको भी नियमित आधार पर पढ़ाई की सुविधा मिले। विभागीय अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पढ़ाई के लिए भेजी गई सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में कृषि की कई संभावनाएं मौजूद हैं।उन्होंने कृषि उपनिदेशक को कहा कि चंबा जिला में पुराने जमाने से पैदा की जा रही खाद्यान्न कि वे फसलें जो अब विलुप्त होने के कगार पर हैं उनकी खेती दोबारा शुरू करने को लेकर किसानों को तैयार करें। कोदरा, फुल्लण, जौ, चोली व कोणी जैसी खाद्यान्न फसलों में औषधीय गुण भी मौजूद रहते हैं। किशन कपूर ने विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि चूंकि चंबा जिला एक आकांक्षी जिला है ऐसे में सभी विभागों को और बेहतर तरीके से कार्य निष्पादन करना चाहिए ताकि चंबा जिला विकास के और नए आयाम स्थापित कर सके। पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, जिला के विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और केंद्रीय योजनाओं और स्कीमों के कार्यान्वयन से जुड़े विभागों के जिला अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

चंबा ! बेवजह काम लटकाने वाले ठेकेदारों को विभाग नोटिस भेजना सुनिश्चित करें और यदि फिर भी काम समय पर पूरा ना हो तो पेनल्टी वसूल करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। सांसद एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) किशन कपूर ने यह निर्देश आज राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के दरबार हॉल में आयोजित समिति की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में विधायक विक्रम जरियाल, विधायक पवन नैयर के अलावा जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर और उपायुक्त विवेक भाटिया ने भी हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान किशन कपूर ने केंद्र सरकार की योजनाओं और स्कीमों के कार्यान्वयन से जुड़े 22 विभागों की प्रगति की समीक्षा की। किशन कपूर ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग डिवीजन की समीक्षा करते हुए कहा कि जब तक ठेकेदार तय समय अवधि में काम को पूरा नहीं करेंगे तब तक सड़क परियोजनाओं के काम अधूरे रहेंगे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि इस दिशा में गंभीरता के साथ कदम उठाए जाएं। परियोजना के समय पर पूरा ना होने से जहां लोगों को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिलता वहीं विलंब के कारण परियोजना की लागत में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विभाग अपनी कार्य कार्य प्रणाली को अमलीजामा पहनाए।

उन्होंने जिला के खनन अधिकारी को भी निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को सामग्री सप्लाई करने के मकसद से स्थापित क्रशर की जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपे ताकि पता चल सके कि क्रशर द्वारा अब तक कितनी सामग्री तैयार की गई और उसमें से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को कितनी सामग्री दी गई।

नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित क्रशर संचालक पर पेनल्टी भी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि कटोरी बंगला से लेकर भरमौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल प्राथमिकता के आधार पर सभी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करे।

सांसद ने बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता को कहा कि बिजली बोर्ड का फील्ड स्टाफ उन लोगों तक पहुंचे जो स्कीम के पात्र हैं और उन्हें स्कीम और उसकी औपचारिकताओं की जानकारी दें। अधीक्षण अभियंता ने किशन कपूर को अवगत करते हुए कहा कि वर्तमान में चंबा जिला में 457 ऐसे घर हैं जिन्हें बिजली के कनेक्शन दिए जाने हैं। यह वे घर हैं जो या तो नए निर्मित हुए हैं या फिर लेफ्ट आउट हैं।

किशन कपूर ने कहा कि बिजली बोर्ड अपनी कार्य योजना के तहत इन सभी घरों को सरकार की योजना के तहत जल्द बिजली के कनेक्शन मुहैया करे। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली के खंभों को बदलने के काम में भी बिजली बोर्ड तत्परता बरते और जिन क्षेत्रों में इसकी जरूरत है उसे जल्द पूरा किया जाए। किशन कपूर ने बताया कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत चंबा जिला में 129 स्कीमों पर कार्य चल रहा है जबकि 108 नई स्कीमों को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

कॉविड- 19 के दौर में ऑनलाइन शिक्षा को लेकर किशन कपूर ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उप निदेशकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक करके पढ़ाई की कारगर योजना तैयार करें।

उन्होंने कहा कि विभाग एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करे जिससे ना केवल ऑनलाइन शिक्षा की समीक्षा हो बल्कि जिन विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने का साधन नहीं है उनको भी नियमित आधार पर पढ़ाई की सुविधा मिले। विभागीय अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पढ़ाई के लिए भेजी गई सामग्री विद्यार्थियों तक पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि चंबा जिला में कृषि की कई संभावनाएं मौजूद हैं।उन्होंने कृषि उपनिदेशक को कहा कि चंबा जिला में पुराने जमाने से पैदा की जा रही खाद्यान्न कि वे फसलें जो अब विलुप्त होने के कगार पर हैं उनकी खेती दोबारा शुरू करने को लेकर किसानों को तैयार करें। कोदरा, फुल्लण, जौ, चोली व कोणी जैसी खाद्यान्न फसलों में औषधीय गुण भी मौजूद रहते हैं।

किशन कपूर ने विभागीय अधिकारियों को यह भी कहा कि चूंकि चंबा जिला एक आकांक्षी जिला है ऐसे में सभी विभागों को और बेहतर तरीके से कार्य निष्पादन करना चाहिए ताकि चंबा जिला विकास के और नए आयाम स्थापित कर सके।

पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, जिला के विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और केंद्रीय योजनाओं और स्कीमों के कार्यान्वयन से जुड़े विभागों के जिला अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख ऊना ! कोरोना संक्रमित कुछ मरीजों का रवैया गैर जिम्मेदाराना - उपायुक्त !
पिछला लेख चम्बा ! अपूर्वा पांडे ने अपने गानों से दर्शकों का किया खूब मनोरंजन।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

विशाल सूद-February 11, 2026 @ 09:54 pm

0
सोलन , 11 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चंडीगढ़ - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलोगड़ा के

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !