
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चलो चम्बा अभियान के तहत नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से चम्बा के उत्पादों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें चम्बा की संस्कृति की झलक देखने को मिली। चलो चम्बा अभियान के तहत नॉट आन मैप संस्था से जुड़े स्वयं सहायता समूहों उल्फत व पहचान, मोहम्मद रफी, लाल हुसैन, नूरबीबी, संस्था के सदस्यों सौरभ, नमिता, विकास तथा विशाल ने प्रदर्शनी में चम्बा रुमाल, चम्बा थाल, चम्बा चुख सहित अन्य व्यंजन शामिल किए। प्रदर्शनी में पहुंचे लोग इन उत्पादों की ओर खिंचे चले आए तथा इनके बारे में जानकारी जुटाई। नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से संस्थापक कुमार अनुभव ने लोगों को चम्बा की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए यहां के उत्पादों की खासियत के बारे में बताया।इस पर लोगों ने चम्बा ब आने की इच्छा जाहिर करते हुए यहां की संस्कृति को करीब से जानने की बात कही। अनुभव ने कहा कि चलो चम्बा अभियान को आगे बढ़ाते हुए संस्था के प्रयास लगातार जारी हैं। वहीं, नॉट आन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा ने चलो चम्बा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा चलो चम्बा अभियान की शुरुआत की गई थी। नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से इसे आगे बढ़ाते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चंबा की संस्कृति व उत्पादों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें जिला के खास पर्यटन स्थलों को उजागर करने के साथ-साथ अनच्छुए पर्यटन स्थलों को भी उजागर किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों की पहुंच उन सुंदर व प्रकृति की गोद में बसे पर्यटक स्थलों तक हो सके। ऐसा होने पर जहां पर्यटन बढ़ेगा, वहीं स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के साधन भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि संस्था जिम्मेदार पर्यटन को लेकर कार्य कर रहीहै। जिम्मेदार पर्यटन का मतलब यह है कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों का हद से ज्यादा दोहन नहीं करना है। जितनी जरूरत है, उतना ही उपयोग होना चाहिए। नॉट ऑन मैप संस्था जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में लगातार बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी सुदृड़ हो सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -