
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के साथ भगवान इंद्रुनाग जी के मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 17 18 एवं 19 फरवरी को प्रदेश प्रशिक्षण एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन होटल डी पोलो धर्मशाला में किया गया है जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहा है इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार उपस्थित रहने जा रहे हैं। उसने बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 10000 कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मशाला हवाई अड्डे पर स्वागत होगा उसके उपरांत जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। यह पल जिला कांगड़ा के लिए ऐतिहासिक है उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भगवान इंद्रुनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्मशाला ! भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के साथ भगवान इंद्रुनाग जी के मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 17 18 एवं 19 फरवरी को प्रदेश प्रशिक्षण एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन होटल डी पोलो धर्मशाला में किया गया है जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहा है इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार उपस्थित रहने जा रहे हैं।
उसने बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 10000 कार्यकर्ताओं द्वारा धर्मशाला हवाई अड्डे पर स्वागत होगा उसके उपरांत जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। यह पल जिला कांगड़ा के लिए ऐतिहासिक है उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भगवान इंद्रुनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -