
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश में जनता को बारिश के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश के कम ही आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वीकेंड पर मौसम साफ बना रहेगा। दिन के समय धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के तापमान में भी बढ़ोतरी आंकी गई है। इसके अलावा शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अभी भी केलांग का पारा माइनस डिग्री में चला हुआ है, मगर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा बढ़ोतरी आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 13 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी।
शिमला ! हिमाचल प्रदेश में जनता को बारिश के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में बारिश के कम ही आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वीकेंड पर मौसम साफ बना रहेगा। दिन के समय धूप खिली रही।
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा के तापमान में भी बढ़ोतरी आंकी गई है। इसके अलावा शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अभी भी केलांग का पारा माइनस डिग्री में चला हुआ है, मगर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा बढ़ोतरी आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 13 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -