
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर मुख्यालय के परिधि गृह में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सेजल से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद जिला बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में आयुर्वेद विभाग जिला बिलासपुर प्रशासन के शीर्ष अधिकारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद जिला बिलासपुर के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें उप निदेशक आयुर्वेद मंडी जोन डॉक्टर तेजस्वी आजाद, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जमीर खान, उप मंडलीय आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर यादविंदर,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद प्रधान जिला बिलासपुर डॉक्टर अभिषेक ठाकुर,संयुक्त सचिव डॉ संजय शर्मा, सचिव डॉ विकास, डॉक्टर रोहित कपिल व डॉ विजय शामिल रहे। मंत्री महोदय से लगभग आधे घंटे तक चली मुलाकात में मंत्री महोदय को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रधान डॉ अभिषेक ठाकुर एवं सचिव डॉ विकास ने शाल व टोपी भेंट कर परिषद की ओर से मंत्री का अभिनंदन किया और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर माननीय मंत्री महोदय का सम्मान किया। मंत्री महोदय को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का एक सूत्रीय मांग जोकि सर्व सहमति से जिला बिलासपुर के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन द्वारा पारित किया गया है मंत्री महोदय को सौंपा। और इस एक सूत्रीय मांग में यह पुरजोर तरीके से मंत्री महोदय से मांग की गई कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को अन्य सभी समकक्ष चिकित्सा अधिकारियों की तर्ज पर 4 टायर पे स्केल प्रदान किया जाए। वही इस अवसर पर जिला बिलासपुर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद प्रधान डॉ अभिषेक ठाकुर ने मंत्री महोदय के समक्ष जिला बिलासपुर में करोना काल में हुए तमाम वह जानकारियां तथ्यों के साथ रखें जो कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों ने करोना काल के दौरान बड़ी बखूबी से सेवा निभाई है।।
बिलासपुर मुख्यालय के परिधि गृह में हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सेजल से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद जिला बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में आयुर्वेद विभाग जिला बिलासपुर प्रशासन के शीर्ष अधिकारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद जिला बिलासपुर के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें उप निदेशक आयुर्वेद मंडी जोन डॉक्टर तेजस्वी आजाद, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जमीर खान, उप मंडलीय आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर यादविंदर,आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद प्रधान जिला बिलासपुर डॉक्टर अभिषेक ठाकुर,संयुक्त सचिव डॉ संजय शर्मा, सचिव डॉ विकास, डॉक्टर रोहित कपिल व डॉ विजय शामिल रहे।
मंत्री महोदय से लगभग आधे घंटे तक चली मुलाकात में मंत्री महोदय को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रधान डॉ अभिषेक ठाकुर एवं सचिव डॉ विकास ने शाल व टोपी भेंट कर परिषद की ओर से मंत्री का अभिनंदन किया और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर माननीय मंत्री महोदय का सम्मान किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मंत्री महोदय को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का एक सूत्रीय मांग जोकि सर्व सहमति से जिला बिलासपुर के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन द्वारा पारित किया गया है मंत्री महोदय को सौंपा। और इस एक सूत्रीय मांग में यह पुरजोर तरीके से मंत्री महोदय से मांग की गई कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को अन्य सभी समकक्ष चिकित्सा अधिकारियों की तर्ज पर 4 टायर पे स्केल प्रदान किया जाए। वही इस अवसर पर जिला बिलासपुर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परिषद प्रधान डॉ अभिषेक ठाकुर ने मंत्री महोदय के समक्ष जिला बिलासपुर में करोना काल में हुए तमाम वह जानकारियां तथ्यों के साथ रखें जो कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों ने करोना काल के दौरान बड़ी बखूबी से सेवा निभाई है।।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -