
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों की राजस्व मामलों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारी लोगों के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को सुने ताकि उन्हें बार-बार तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य में तेजी लाएं। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री आज बचत भवन में राजस्व विभाग की अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में सुधार करते हुए इसे आम लोगों के लिए और अधिक सरल बनाए जाने की दिशा में कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों की प्रक्रिया को सरलीकरण करने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि लोगों को शीघ्र राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए इनका कैसे सरलीकरण किया जाए इसके लिए उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों से सहयोग का आहवान किया। और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से निसंकोच अपने सुझाव देने को कहा ताकि राजस्व प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इंतकाल, सीमांकन एवं पारिवारिक, हिस्सेदारी के हंस्तातरण इत्यादि प्रक्रिया में लगने वाले समय को भी कम करने के लिए भी अपने सुझाव अवश्य दें।
बिलासपुर ! जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोगों की राजस्व मामलों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारी लोगों के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को सुने ताकि उन्हें बार-बार तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य में तेजी लाएं। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री आज बचत भवन में राजस्व विभाग की अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में सुधार करते हुए इसे आम लोगों के लिए और अधिक सरल बनाए जाने की दिशा में कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों की प्रक्रिया को सरलीकरण करने की दिशा में कार्य कर रही है ताकि लोगों को शीघ्र राजस्व सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए इनका कैसे सरलीकरण किया जाए इसके लिए उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों से सहयोग का आहवान किया। और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से निसंकोच अपने सुझाव देने को कहा ताकि राजस्व प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इंतकाल, सीमांकन एवं पारिवारिक, हिस्सेदारी के हंस्तातरण इत्यादि प्रक्रिया में लगने वाले समय को भी कम करने के लिए भी अपने सुझाव अवश्य दें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -