Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

      Khabar Himachal Se

      चम्बा  ! हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा आज शिक्षा मंत्री से मिला  !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला पीरियड बेसिक एसएमसी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! घुमारवीं के मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में निकाली गई मौन पदयात्रा !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला  ! उच्च न्यायालय में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस  ! 
  • कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 
  • शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 
  • शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 
  • चम्बा  ! हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा आज शिक्षा मंत्री से मिला  !
  • शिमला ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला पीरियड बेसिक एसएमसी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल !
  • शिमला  ! वीएफडीएस छैनमैगल और मथाला-पलालंग के तत्वावधान में रोपे देवदार के 12 सौ पौधे  ! 
  • शिमला  ! राजभवन में ‘ऐट होम’ का किया गया आयोजन  ! 
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री से बैठक के बाद पटवारी और कानूनगो संघ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया  ! 
  • !! राशिफल 15 अगस्त 2024 गुरुवार !!
  • देहरा ! मुख्यमंत्री ने देहरा में 78वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की !
  • देहरा ! मुख्यमंत्री ने 50.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी !
  • शिमला ! डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टूटू द्वारा  15 अगस्त  का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया ! 
  • शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की !
  • बिलासपुर ! बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, मन्त्री यादविंदर गोमा ने किया ध्वजारोहण, भव्य परेड की ली सलामी !
  • चम्बा ! चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया !
  • चम्बा ! वन चौकीदार रिश्वत लेते धरा, विजिलेंस ने की कार्रवाई !
  • शिमला  ! वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली में संशोधन का निर्णय  ! 
  • बिलासपुर ! स्पेशल टीम ने पकड़ी 138.08 ग्राम चरस !
  • बिलासपुर  ! जिला बिलासपुर में एक युवक ने  खुद को लगाई  आग  ! 
और अधिक खबरें

कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

August 15, 2024 @ 09:40 pm

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

August 15, 2024 @ 09:37 pm

शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

August 15, 2024 @ 08:59 pm

चम्बा  ! हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा आज शिक्षा मंत्री से मिला  !

August 15, 2024 @ 08:56 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह पीटरहॉफ में आयोजित हुआ !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह पीटरहॉफ में आयोजित हुआ !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - July 29, 2020 @ 05:41 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह आज होटल पीटरहॉफ शिमला में आयोजित किया गया। इससे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रातः 11.30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे। पीटरहॉफ में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अनुसूचित समाज से सम्बन्ध रखने वाले और पूर्व सैनिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ0 बिन्दल ने कहा कि सुरेश कश्यप शालीन स्वभाव, कुशल संगठनकर्ता एवं सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। उन्होनें कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है और धारा 370 व 35ए को हटाना, तीन तलाक बिल को पास करवाना, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह-लद्दाख में चीन को मुंहतोड़ जवाब देना तथा हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करना जैसे कई महत्पूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सुख का साधन नहीं बल्कि सेवा करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। हमारा व्यक्ति विशेष से कोई सरोकार नहीं है, व्यक्ति आएंगे, जाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी गंगा के प्रवाह की तरह निरंतर आगे बढ़ती जाएगी। डा0 बिन्दल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में जिस प्रकार से पार्टी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर दिन रात कार्य किए और जरूरतमंदों की सहायता की, उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मैं, सभी कार्यकर्ताओं का मुझे भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद करता हूं। उन्होनें आगे कहा कि हब सबका आगामी लक्ष्य 2022 में सरकार को पुनः सत्ता में लाना है जिसकी राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी हमसे अपेक्षा की है और हमें इस अपेक्षा पर खरा उतरना है और जिसके लिए हमें अभी से अपने लक्ष्य को साधने के लिए काम पर लगना होगा। अपने सम्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा इनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। सुरेश कश्यप ने 1998 से 2004 तक वायुसेना में सैनिक के रूप में कार्य किया। वर्ष 2006 में भाजपा में शामिल हुए तथा 2007 में पच्छाद विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, परन्तु दुर्भाग्यवश चुनाव हार गए लेकिन अगले पांच वर्षों तक इन्होनें जनता की कर्मठता के साथ सेवा की जिसका नतीजा यह रहा कि वर्ष 2012 में व 2017 में लगातार दो बार जीतकर विधान सभा पहुंचे। 2019 में जब पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा तो इन्होनें शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर बिना कुछ कहे सहर्ष स्वीकार किया और रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतकर संसद पहुंचे। उन्होनें कहा कि संघर्ष, साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की परम्परा केवल भाजपा में ही है। इस तरह की भावना अन्य राजनीतिक दलों में देखने को नहीं मिलती। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल के अध्यक्षीय कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा बिन्दल जी से स्वयं काम करने की प्रेरणा मिलती है। इनके कार्यकाल में कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने काम किया, वर्चुअल बैठकों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया, बूथां से लेकर प्रदेश स्तर तक जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने डिजीटल माध्यम से पार्टी कार्यों को अंजाम दिया यह केवल डॉ0 बिन्दल जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होनें कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जाहिर की साथ ही संतोष भी जताया कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है। उन्होनें विपक्षी दल के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी पर भी इन्होनें जमकर राजनीति की और हमें सलाह इस तरह देते हैं जैसे इन्हें कोरोना महामारी को नियंत्रित करने का कई सालों का अनुभव हो। विपक्ष के नेता सलाह देने के बजाए अपने बगल के प्रदेश पंजाब, राजस्थान व महाराष्ट्र की स्थिति पर नजर डाल लेते तो उन्हें हकीकत का ज्ञान हो जाता। वर्तमान समय कठिन समय है जिससे हम सबको मिलकर लड़ना है। इस दौर में सरकार को कुछ कड़े और बड़े निर्णय भी लिए हैं। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में संगठन, सरकार एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं एकजुटता से भाजपा 2022 में मिशन रिपीट को करने में कामयाब होगी। अपने सम्बोधन में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सर्वप्रथम उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक पूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति के एक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी ने मुझे चार बार मौके दिए तीन बार विधानसभा तथा एक बार संसद सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका पार्टी ने मुझे दिया है। पार्टी में मण्डल महामंत्री के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तथा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति के पदों पर कार्य किया तथा अब मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि अनुसूचित जाति में पैदा हुआ व्यक्ति आज भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। मुझसे पूर्व जितने भी प्रदेश अध्यक्ष रहे उनमें शांता कुमार जी, प्रेम कुमार धूमल जी, सतपाल सिंह सत्ती जी व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल जी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और आज पार्टी जहां पहुंची है इसमें पूर्व अध्यक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं विशेषतौर पर कोरोना के इस समय में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल के कार्य से बहुत प्रभावित हुआ हूं। जिस प्रकार से उन्होनें प्रदेश, जिला, मण्डल, त्रिदेव व पन्ना प्रमुखों तक अल्पावधि में पहुंचने का कार्य किया है वह बहुत ही प्रशंसनीय है। यह एक असंभव कार्य था जिसे बिन्दल जी संभव करके दिखाया है और पूरे देश में एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। जयराम जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस कोरोना काल में बहुत ही अच्छा कार्य प्रदेश में किया जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी उनकी सराहना की और अन्य राज्यों को भी हिमाचल मॉडल अपनाने की अपील की थी। बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने उन्हें अपने-अपने घर पहुंचाया उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। उन्होनें कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिस उम्मीद व अपेक्षा के साथ मुझे यह जिम्मेवारी पार्टी नेतृत्व ने सौंपी है, मैं, उस जिम्मेवारी को तन, मन, धन से निभाऊंगा और 2022 में फिर से प्रदेश सरकार रिपीट हो इसके लिए पूरी कर्मठता के साथ कार्य करूंगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में पीटरहॉफ में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा मुख्यरूप से उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना काल के पिछले तीन महीनो में पार्टी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

शिमला ! भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह आज होटल पीटरहॉफ शिमला में आयोजित किया गया। इससे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रातः 11.30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे।

पीटरहॉफ में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अनुसूचित समाज से सम्बन्ध रखने वाले और पूर्व सैनिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ0 बिन्दल ने कहा कि सुरेश कश्यप शालीन स्वभाव, कुशल संगठनकर्ता एवं सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। उन्होनें कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है और धारा 370 व 35ए को हटाना, तीन तलाक बिल को पास करवाना, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह-लद्दाख में चीन को मुंहतोड़ जवाब देना तथा हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करना जैसे कई महत्पूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सुख का साधन नहीं बल्कि सेवा करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। हमारा व्यक्ति विशेष से कोई सरोकार नहीं है, व्यक्ति आएंगे, जाएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी गंगा के प्रवाह की तरह निरंतर आगे बढ़ती जाएगी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

डा0 बिन्दल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में जिस प्रकार से पार्टी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर दिन रात कार्य किए और जरूरतमंदों की सहायता की, उसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मैं, सभी कार्यकर्ताओं का मुझे भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद करता हूं। उन्होनें आगे कहा कि हब सबका आगामी लक्ष्य 2022 में सरकार को पुनः सत्ता में लाना है जिसकी राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी हमसे अपेक्षा की है और हमें इस अपेक्षा पर खरा उतरना है और जिसके लिए हमें अभी से अपने लक्ष्य को साधने के लिए काम पर लगना होगा।

अपने सम्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा इनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। सुरेश कश्यप ने 1998 से 2004 तक वायुसेना में सैनिक के रूप में कार्य किया। वर्ष 2006 में भाजपा में शामिल हुए तथा 2007 में पच्छाद विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, परन्तु दुर्भाग्यवश चुनाव हार गए लेकिन अगले पांच वर्षों तक इन्होनें जनता की कर्मठता के साथ सेवा की जिसका नतीजा यह रहा कि वर्ष 2012 में व 2017 में लगातार दो बार जीतकर विधान सभा पहुंचे। 2019 में जब पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा तो इन्होनें शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर बिना कुछ कहे सहर्ष स्वीकार किया और रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतकर संसद पहुंचे। उन्होनें कहा कि संघर्ष, साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की परम्परा केवल भाजपा में ही है। इस तरह की भावना अन्य राजनीतिक दलों में देखने को नहीं मिलती।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल के अध्यक्षीय कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा बिन्दल जी से स्वयं काम करने की प्रेरणा मिलती है। इनके कार्यकाल में कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने काम किया, वर्चुअल बैठकों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया, बूथां से लेकर प्रदेश स्तर तक जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने डिजीटल माध्यम से पार्टी कार्यों को अंजाम दिया यह केवल डॉ0 बिन्दल जी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होनें कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जाहिर की साथ ही संतोष भी जताया कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है।

उन्होनें विपक्षी दल के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी पर भी इन्होनें जमकर राजनीति की और हमें सलाह इस तरह देते हैं जैसे इन्हें कोरोना महामारी को नियंत्रित करने का कई सालों का अनुभव हो। विपक्ष के नेता सलाह देने के बजाए अपने बगल के प्रदेश पंजाब, राजस्थान व महाराष्ट्र की स्थिति पर नजर डाल लेते तो उन्हें हकीकत का ज्ञान हो जाता। वर्तमान समय कठिन समय है जिससे हम सबको मिलकर लड़ना है। इस दौर में सरकार को कुछ कड़े और बड़े निर्णय भी लिए हैं। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में संगठन, सरकार एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं एकजुटता से भाजपा 2022 में मिशन रिपीट को करने में कामयाब होगी।

अपने सम्बोधन में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सर्वप्रथम उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक पूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति के एक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी ने मुझे चार बार मौके दिए तीन बार विधानसभा तथा एक बार संसद सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका पार्टी ने मुझे दिया है। पार्टी में मण्डल महामंत्री के तौर पर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तथा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति के पदों पर कार्य किया तथा अब मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि अनुसूचित जाति में पैदा हुआ व्यक्ति आज भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। मुझसे पूर्व जितने भी प्रदेश अध्यक्ष रहे उनमें शांता कुमार जी, प्रेम कुमार धूमल जी, सतपाल सिंह सत्ती जी व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल जी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए सराहनीय कार्य किए हैं और आज पार्टी जहां पहुंची है इसमें पूर्व अध्यक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं विशेषतौर पर कोरोना के इस समय में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल के कार्य से बहुत प्रभावित हुआ हूं। जिस प्रकार से उन्होनें प्रदेश, जिला, मण्डल, त्रिदेव व पन्ना प्रमुखों तक अल्पावधि में पहुंचने का कार्य किया है वह बहुत ही प्रशंसनीय है। यह एक असंभव कार्य था जिसे बिन्दल जी संभव करके दिखाया है और पूरे देश में एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।

जयराम जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस कोरोना काल में बहुत ही अच्छा कार्य प्रदेश में किया जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी उनकी सराहना की और अन्य राज्यों को भी हिमाचल मॉडल अपनाने की अपील की थी। बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को जिस प्रकार से प्रदेश सरकार ने उन्हें अपने-अपने घर पहुंचाया उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। उन्होनें कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिस उम्मीद व अपेक्षा के साथ मुझे यह जिम्मेवारी पार्टी नेतृत्व ने सौंपी है, मैं, उस जिम्मेवारी को तन, मन, धन से निभाऊंगा और 2022 में फिर से प्रदेश सरकार रिपीट हो इसके लिए पूरी कर्मठता के साथ कार्य करूंगा।

कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में पीटरहॉफ में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा मुख्यरूप से उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना काल के पिछले तीन महीनो में पार्टी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में पार्टी अपने आधार का विस्तार करेगी - मुख्यमंत्री !
पिछला लेख चम्बा/भरमौर ! गैहरा के पास धंसा डंगा ,भरमौर पठानकोट एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप।

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला  ! उच्च न्यायालय में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस  ! 

August 15, 2024 @ 06:27 pm

कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

August 15, 2024 @ 09:40 pm

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

August 15, 2024 @ 09:37 pm

शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

August 15, 2024 @ 08:59 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला पीरियड बेसिक एसएमसी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

-August 15, 2024 @ 09:40 pm

0
कांगडा, 15 अगस्त, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! देहरा जिला बनने की आस लगाए बैठे लोगों के

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

August 15, 2024 @ 09:37 pm

शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

August 15, 2024 @ 08:59 pm

चम्बा  ! हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा आज शिक्षा मंत्री से मिला  !

August 15, 2024 @ 08:56 pm

शिमला ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला पीरियड बेसिक एसएमसी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमण्डल !

August 15, 2024 @ 08:09 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगडा ! हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में झंडा फहराया  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया ध्वजारोहण  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !