
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 12 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है। राजभवन में इसकी तैयारियां चल रही हैं। हालांकि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दिल्ली गए हैं, ऐसे में सरकार ने उनको लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में पौने पांच बजे तक किया जा सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री इस बारे में अपने मंत्रियों को इसकी जानकारी औपचारिक तौर पर देंगे। सीएम ने यह बैठक 12 बजे बुलाई है। कांगड़ा और बिलासपुर जिले को दो मंत्री मिलेंगे। इनमें बिलासपुर में घुमारवी से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से यादवेंद्र गोमा शामिल हैं। राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के साथ ही मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे और मंत्री का एक ही पद खाली बचेगा। इस पद को अगले साल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है। अभी शिमला जिले से 3 मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह, सोलन से धनीराम शांडिल, कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान मंत्री हैं। वहीं, चम्बा जिला से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया हैं।
शिमला , 12 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है। राजभवन में इसकी तैयारियां चल रही हैं। हालांकि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दिल्ली गए हैं, ऐसे में सरकार ने उनको लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में पौने पांच बजे तक किया जा सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले मुख्यमंत्री इस बारे में अपने मंत्रियों को इसकी जानकारी औपचारिक तौर पर देंगे। सीएम ने यह बैठक 12 बजे बुलाई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कांगड़ा और बिलासपुर जिले को दो मंत्री मिलेंगे। इनमें बिलासपुर में घुमारवी से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से यादवेंद्र गोमा शामिल हैं। राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के साथ ही मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे और मंत्री का एक ही पद खाली बचेगा।
इस पद को अगले साल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है। अभी शिमला जिले से 3 मंत्री रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह, सोलन से धनीराम शांडिल, कांगड़ा से चंद्र कुमार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी और सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान मंत्री हैं। वहीं, चम्बा जिला से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -