Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !
  • चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
और अधिक खबरें

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! बड़सर विधानसभा क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - January 24, 2024 @ 05:34 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,24 जनवरी ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिझड़ी में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 51 समस्याएं प्राप्त हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी का सब डिविजन खोलने, बड़सर सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर क्षमता का करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र सलौणी का दर्जा बढ़ाकर 10 बिस्तर का करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर, सोहारी, दांदड़ू में वाणिज्य व साईंस कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट व समताणा में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्हेड़ा, धबीरी तथा लोहारली में साईंस कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बड़सर में आधुनिक बस अड्डा बनाने के साथ-साथ ताल स्टेडियम बिझड़ी के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ महज कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इससे प्राप्त फीडबैक की झलक आने वाले बजट में दिखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए प्रदेश में राजस्व लोक अदालतें लगाई जा रही हैं, जिनमें अब तक 65 हजार से अधिक इंतकाल के मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए पटवारियों, कानूनगो सहित अन्य राजस्व अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा की जिसके कारण हिमाचल गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मामले  में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान सरकार शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों को निपटने के लिए सक्षम हो सकें। प्रदेश में स्थापित किए जा रहे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल आने वाले समय में स्कूली शिक्षा में सुधार लाने के साथ ही समाज की मानसिकता में भी बदलाव लाने में सहायक बनेगे। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी, स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने का अधिकार दिया गया है तथा क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए हिमाचल  को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा ‘‘वर्ष 2022-23 में पिछली भाजपा सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया, बिना स्टाफ नियुक्त किए कई संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। आज भाजपा नेता कर्ज पर बयानबाजी कर रहे है। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर एक साल में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार किया है। वहीं हिमाचल पर इतिहास की सबसे बड़ी आपदा टूट पड़ी तो सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए 48 घंटों में बिजली, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं बहाल की।  सुक्खू ने कहा जीवन में पाई-पाई जोड़कर बड़ी मुश्किल से घर बनता है। आपदा में घर ढह जाने पर प्रभावितों की पीड़ा को सरकार ने समझा है और मुआवजे में बढ़ौतरी कर इसे 7 लाख रुपये किया गया है। फौरी आवास सुविधा के लिए प्रभावित परिवारों को 5000 रुपए ग्रामीण क्षेत्र में तथा 10 हजार रुपए शहर में किराए का प्रावधान किया। इसके साथ ही फ्री गैस और राशन की व्यवस्था 31 मार्च 2024 तक की। मैं बार-बार केंद्रीय नेताओं से मिला और आग्रह किया कि हिमाचल में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, लेकिन प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए कोई भी विशेष राहत पैकेज नहीं मिला, केवल एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के तहत ही मदद मिली है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल का हक रुकवाने में लगे हैं। राज्य सरकार ने नियमानुसार 10 हजार करोड़ के दावे भरे हैं, जो राज्य का अधिकार है लेकिन भाजपा नेता इसमें अड़ंगे डाल रहे हैं। यहीं नहीं, बीबीएमबी से मिलने वाले 4300 करोड़ रुपए के आबंटन में भी अड़चनें डाली जा रही हैं। भाजपा के तीन सांसदों ने हिमाचल के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र सरकार से एक पैसे की भी मांग नहीं की और केवल बयानबाजी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन चुनौतियों से घबराने वाली नहीं हैं, क्योंकि प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग राज्य सरकार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं और कर्मचारियों का सम्मान और युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार है। आने वाले समय में सरकारी विभागों में 20 हजार पद भरे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए बहुत प्रसन्नता हुई है, क्योंकि 10 माह में अनाथ बच्चों के लिए यह योजना लाई गई और आज 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर उन्हें कानूनी अधिकार दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की, ताकि उन्हें बुढ़ापे में निश्चित आय मिल सके और सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकें। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की चार विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। उन्होंने सतलुज नदी से बड़सर क्षेत्र के लिए विभिन्न उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 138 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही 7 करोड़ रुपए की लागत से सुक्कर खड्ड पर बने पुल, 3.32 करोड़ रुपए की लागत से बड़सर में स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन तथा 1.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एडीए कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री का बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आने पर स्वागत किया और क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए उनका आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया और कठिन परिश्रम व लोगों के स्नेह से ही आज वे मुख्यमंत्री पद पर पंहुचे हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे अनाथ बच्चों की देखरेख बेहतर ढंग से सुनिश्चित हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज जारी किया जो मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। पूर्व विधायक मनजीत डोगरा ने आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार ने मुआवजे में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की है, जिससे लोगों को राहत मिली है। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बीडी लखनपाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांग्रेस नेता राजेंद्र जार, राजीव राणा, कृष्ण चौधरी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष केवल धीमान, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला ,24 जनवरी ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला की बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिझड़ी में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा जन समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 51 समस्याएं प्राप्त हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिझड़ी में जल शक्ति विभाग और पीडब्ल्यूडी का सब डिविजन खोलने, बड़सर सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर क्षमता का करने तथा उप स्वास्थ्य केंद्र सलौणी का दर्जा बढ़ाकर 10 बिस्तर का करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर, सोहारी, दांदड़ू में वाणिज्य व साईंस कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट व समताणा में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्हेड़ा, धबीरी तथा लोहारली में साईंस कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बड़सर में आधुनिक बस अड्डा बनाने के साथ-साथ ताल स्टेडियम बिझड़ी के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ महज कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इससे प्राप्त फीडबैक की झलक आने वाले बजट में दिखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का निपटारा करने के लिए प्रदेश में राजस्व लोक अदालतें लगाई जा रही हैं, जिनमें अब तक 65 हजार से अधिक इंतकाल के मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए पटवारियों, कानूनगो सहित अन्य राजस्व अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा की जिसके कारण हिमाचल गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मामले  में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्तमान सरकार शिक्षा में सुधार लाने के लिए कई प्रयास कर रही है, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों को निपटने के लिए सक्षम हो सकें। प्रदेश में स्थापित किए जा रहे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल आने वाले समय में स्कूली शिक्षा में सुधार लाने के साथ ही समाज की मानसिकता में भी बदलाव लाने में सहायक बनेगे।

उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई होगी, स्कूलों को स्मार्ट यूनिफार्म चुनने का अधिकार दिया गया है तथा क्लस्टर बनाकर संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए हिमाचल  को आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा ‘‘वर्ष 2022-23 में पिछली भाजपा सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया, बिना स्टाफ नियुक्त किए कई संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। आज भाजपा नेता कर्ज पर बयानबाजी कर रहे है। यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर एक साल में अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार किया है। वहीं हिमाचल पर इतिहास की सबसे बड़ी आपदा टूट पड़ी तो सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए 48 घंटों में बिजली, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं बहाल की।

 सुक्खू ने कहा जीवन में पाई-पाई जोड़कर बड़ी मुश्किल से घर बनता है। आपदा में घर ढह जाने पर प्रभावितों की पीड़ा को सरकार ने समझा है और मुआवजे में बढ़ौतरी कर इसे 7 लाख रुपये किया गया है। फौरी आवास सुविधा के लिए प्रभावित परिवारों को 5000 रुपए ग्रामीण क्षेत्र में तथा 10 हजार रुपए शहर में किराए का प्रावधान किया। इसके साथ ही फ्री गैस और राशन की व्यवस्था 31 मार्च 2024 तक की।

मैं बार-बार केंद्रीय नेताओं से मिला और आग्रह किया कि हिमाचल में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, लेकिन प्रदेश को आपदा से निपटने के लिए कोई भी विशेष राहत पैकेज नहीं मिला, केवल एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के तहत ही मदद मिली है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल का हक रुकवाने में लगे हैं। राज्य सरकार ने नियमानुसार 10 हजार करोड़ के दावे भरे हैं, जो राज्य का अधिकार है लेकिन भाजपा नेता इसमें अड़ंगे डाल रहे हैं। यहीं नहीं, बीबीएमबी से मिलने वाले 4300 करोड़ रुपए के आबंटन में भी अड़चनें डाली जा रही हैं।

भाजपा के तीन सांसदों ने हिमाचल के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र सरकार से एक पैसे की भी मांग नहीं की और केवल बयानबाजी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन चुनौतियों से घबराने वाली नहीं हैं, क्योंकि प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग राज्य सरकार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं और कर्मचारियों का सम्मान और युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार है। आने वाले समय में सरकारी विभागों में 20 हजार पद भरे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए बहुत प्रसन्नता हुई है, क्योंकि 10 माह में अनाथ बच्चों के लिए यह योजना लाई गई और आज 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर उन्हें कानूनी अधिकार दिया गया है। राज्य सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की, ताकि उन्हें बुढ़ापे में निश्चित आय मिल सके और सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकें।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की चार विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किए। उन्होंने सतलुज नदी से बड़सर क्षेत्र के लिए विभिन्न उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 138 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही 7 करोड़ रुपए की लागत से सुक्कर खड्ड पर बने पुल, 3.32 करोड़ रुपए की लागत से बड़सर में स्वास्थ्य विभाग के आवासीय भवन तथा 1.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एडीए कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया। स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यमंत्री का बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आने पर स्वागत किया और क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रूपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए उनका आभार भी जताया।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जीवन में लंबा संघर्ष किया और कठिन परिश्रम व लोगों के स्नेह से ही आज वे मुख्यमंत्री पद पर पंहुचे हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे अनाथ बच्चों की देखरेख बेहतर ढंग से सुनिश्चित हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज जारी किया जो मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।

पूर्व विधायक मनजीत डोगरा ने आपदा प्रभावितों को 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार ने मुआवजे में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की है, जिससे लोगों को राहत मिली है। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बीडी लखनपाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांग्रेस नेता राजेंद्र जार, राजीव राणा, कृष्ण चौधरी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष केवल धीमान, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख हमीरपुर ! सीएम, आप ही हमारे अभिभावक’’सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले अनाथ बच्चे ! 
पिछला लेख शिमला ! फ्यूचरिस्टिक लीडरशिप कार्यशाला में चली तनाव मुक्ति की पाठशाला ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

-February 10, 2026 @ 08:36 pm

0
बिलासपुर, 10 फरवरी: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) जिला केंद्र

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

February 10, 2026 @ 08:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !