Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seहिमाचल ! टोक्यो के रजत पदक विजेता निषाद कुमार को सम्मानित किया - अनुराग ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

हिमाचल ! टोक्यो के रजत पदक विजेता निषाद कुमार को सम्मानित किया - अनुराग ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - September 1, 2021 @ 08:18 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल ! केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्‍ली पहुंचने पर टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता श्री निषाद कुमार को सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 श्रेणी में 2.06 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, "भारत अपने पैरालंपिक खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खुश है। भारत ने अब तक के अपने सर्वाधिक पदक जीते हैं। हमने इस वर्ष अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा है। खेलों के प्रति हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अटूट समर्थन ने वास्तव में हमारे खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया है और मैं निषाद को उनकी सफलता पर बधाई देता हूं। निषाद ने दिखा दिया है कि दृढ़ता के साथ उच्चतम स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। सरकार भारत पैरालंपिक खिलाड़ियों को सुविधाओं और वित्त पोषण के साथ मदद देना जारी रखेगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना जारी रख सकें। मैं निषाद की सफलता को लेकर इस वजह से और भी उत्साहित हूं क्योंकि वह मेरे ही राज्य हिमाचल प्रदेश से आते हैं।” युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रामाणिक ने कहा कि निषाद ने आठ साल की उम्र से ही बहुत कठिन परिस्थितियों से संघर्ष किया है और आज पैरालंपिक में पदक जीता है। उनके जीवन की कहानी हम सभी को प्रेरित कर सकती है और हमें यह सिखा सकती है कि बाधाओं के बावजूद हम चाहें तो अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं। मैं निषाद को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं। हमारे प्रधानमंत्री ने हमारे पैरा खिलाड़ियों को खेलों से पहले और खेलों के दौरान फोन करके अपना निरंतर समर्थन दिया है और हमारे खेल मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया। दोनों ने ही उन्हें दुनिया में खेलों के इस सर्वोच्च मंच पर प्रदर्शन करने की ताकत और प्रेरणा दी है। रजत पदक विजेता श्री निषाद कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मैंने पैरालंपिक में रजत पदक जीत लिया है। इससे पहले कि मैं सच में इस पर विश्वास करता, मैंने चार अधिकारियों से इसके बारे में पूछा। मैं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को यह सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि हमें आहार, उपकरण एवं प्रशिक्षण सहित हमारे लिए जरूरी सभी चीजों में सरकार से पूरी मदद मिली। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे खेल मंत्री ने आमंत्रित किया, वह भारत लौटने के पहले ही दिन मुझसे मिले और मुझे सम्मानित किया। मुझे पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ और अब जीत की भावना दिल में घर कर रही है। निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में, इस साल की शुरुआत में 2.06 मीटर की छलांग के साथ अपने द्वारा बनाए गए एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी की। वह कोच सत्यनारायण के मार्गदर्शन में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण लेते रहे हैं। भारत सरकार ने निषाद कुमार को पैरालंपिक खेलों से पहले विदेशों में खेलने के अवसर के लिए यात्राओं और चार से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिहाज से टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत 10.50 लाख रुपये और वार्षिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा कैलेंडर (एसीटीसी) से 10.21 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। निषाद के लिए यह साल काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्हें दो बार कोविड-19 का संक्रमण हुआ लेकिन उन्होंने अपने खेल में सुधार जारी रखा और 2021 में दो व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए। उन्होंने जून में दिल्ली में आयोजित पैरा एथलेटिक्स सेलेक्शन ट्रायल में 2.07 मीटर की छलांग लगाई और इससे उन्हें टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल में जगह बनाने में मदद मिली। उन्होंने महामारी से ठीक पहले दुबई में आयोजित फजा पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में ऊंची कूद टी-47 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता और 2021 में भी इसी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर अपनी उपलब्धि को दोहराया। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले निषाद महज आठ साल के थे, जब उनके परिवार के खेत में, घास काटने वाली एक मशीन से उनका दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, उन्होंने इस घटना से अपने हौसले को पस्त नहीं होने दिया। दो साल बाद, उन्होंने अपने स्कूल के मैदान में ऊंची कूद में अभ्यास करना शुरू कर दिया। निषाद ने 2017 में शारीरिक रूप से शक्त खिलाड़ियों के साथ स्कूल नेशनल्स में भाग लिया, जहां उन्होंने 1.75 मीटर की छलांग के साथ 10 वां स्थान हासिल किया। निषाद इसी वर्ष अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पंचकूला चले गए। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! त्रिदेव सम्मेलनों से बड़ी भाजपा की शक्ति - टंडन !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने यूएनओडीसी के दो शोध प्रकाशनों का हिन्दी अनुवाद जारी किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !