
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 29 अप्रैल [ नरेश शर्मा ] ! 28 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित कर्मचारी संघ की पहली और अहम बैठक मुख्य कार्यलय शिमला में की गई। बैंक कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट की अध्यक्षता में इस अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य बिंदुओं में से बैंक हित और कर्मचारी हित को सर्वोपरी रखा गया और बैंक के व्यापार को नई गति प्रदान करना था। बैठक से पूर्व कर्मचारी संघ बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, बैंक प्रबंध निदेशक सचिन कंवल से मिले और बैंक की गतिविधियों और समस्याओं के बारे में गहन चर्चा की गई। उसके उपरांत बैंक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया की बैंक हित और कर्मचारी हित को सर्वोपरी रखकर बैंक के विकास हेतु कार्य किया जायेंगे। इसी कड़ी में बताते चले तो बैंक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक से मिलने के उपरांत बैंक के वरिष्ठ कर्मचारी और पूर्व में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे डॉ हंसराज खीमटा जोकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में शिरखत हुए, ने नवनियुक्त कर्मचारी संघ के बीच समन्वय बिठाते हुए सभी सदस्यों से विस्तार में विचार विमर्श कर बैंक हित और कर्मचारी हित की कार्यसूची तैयार की। बैठक के अंत में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट ने सभी का धन्यवाद किया और संघ के सभी सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि बैंक के व्यापार तथा लाभ बहाने के लिए संघ वचनबद्ध है। बताते चले तो राजीव गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मोहिनी को उपाध्यक्ष और संदीप ठाकुर को महासचिव पद से अलंकृत किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर पंकज कुमार, कुमारी ज्योति कोषाध्यक्ष, गगन कल्याण प्रेस सचिव और राजेंद्र मिस्टा सलाहकर का जिम्मा सौंपा गया हैं। कृष्ण ठाकुर, जगदीश ठाकुर, विजय मल्होत्रा, प्रिय गुलेरिया, कुमारी ईशा और प्रेम राज डोगरा संघ के सदस्य पद पर आसीन हैं। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 29 अप्रैल [ नरेश शर्मा ] ! 28 मार्च 2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित कर्मचारी संघ की पहली और अहम बैठक मुख्य कार्यलय शिमला में की गई। बैंक कर्मचारी यूनियन के नवनियुक्त अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट की अध्यक्षता में इस अहम बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के मुख्य बिंदुओं में से बैंक हित और कर्मचारी हित को सर्वोपरी रखा गया और बैंक के व्यापार को नई गति प्रदान करना था। बैठक से पूर्व कर्मचारी संघ बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, बैंक प्रबंध निदेशक सचिन कंवल से मिले और बैंक की गतिविधियों और समस्याओं के बारे में गहन चर्चा की गई। उसके उपरांत बैंक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने आश्वासन दिया की बैंक हित और कर्मचारी हित को सर्वोपरी रखकर बैंक के विकास हेतु कार्य किया जायेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसी कड़ी में बताते चले तो बैंक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक से मिलने के उपरांत बैंक के वरिष्ठ कर्मचारी और पूर्व में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे डॉ हंसराज खीमटा जोकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बैठक में शिरखत हुए, ने नवनियुक्त कर्मचारी संघ के बीच समन्वय बिठाते हुए सभी सदस्यों से विस्तार में विचार विमर्श कर बैंक हित और कर्मचारी हित की कार्यसूची तैयार की।
बैठक के अंत में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण गनेट ने सभी का धन्यवाद किया और संघ के सभी सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि बैंक के व्यापार तथा लाभ बहाने के लिए संघ वचनबद्ध है। बताते चले तो राजीव गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मोहिनी को उपाध्यक्ष और संदीप ठाकुर को महासचिव पद से अलंकृत किया गया है।
वहीं संयुक्त सचिव के पद पर पंकज कुमार, कुमारी ज्योति कोषाध्यक्ष, गगन कल्याण प्रेस सचिव और राजेंद्र मिस्टा सलाहकर का जिम्मा सौंपा गया हैं। कृष्ण ठाकुर, जगदीश ठाकुर, विजय मल्होत्रा, प्रिय गुलेरिया, कुमारी ईशा और प्रेम राज डोगरा संघ के सदस्य पद पर आसीन हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -