- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 15 नवंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा मुख्यालय में दीप कमल में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनकी अदम्य साहस, जनसंघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्षपूर्ण जीवन हमें आज भी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्तंभ हैं। इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह सिंगटा ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को नई पहचान दी है।
शिमला , 15 नवंबर [ विशाल सूद ] ! भाजपा मुख्यालय में दीप कमल में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनकी अदम्य साहस, जनसंघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्षपूर्ण जीवन हमें आज भी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्तंभ हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह सिंगटा ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा ने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान को नई पहचान दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -