शिमला में चिट्टा-मुक्त अभियान की शुरुआत, सीएम ने दिखाई हरी झंडी रिज से चौड़ा मैदान तक निकली जागरूकता वॉकथॉन
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 15 नवंबर [ विशाल सूद ] !प्रदेश में बढ़ते नशे, खासकर चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान से “एंटी चिट्टा अवेयरनेस अभियान” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम शिमला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शुरू हुआ यह अभियान शहरभर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखता है। अभियान के तहत रिज से चौड़ा मैदान तक विशाल जागरूकता वॉक निकाली गई, जिसमें नगर निगम कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, महिला मंडल और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर निगम के सभी पार्षद भी इस वॉकथॉन का हिस्सा बने। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को इस बुराई के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम की ओर से लक्ष्य रखा गया है कि शहर का हर नागरिक नशे के ख़तरों और बचाव के उपायों को समझे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। महापौर ने कहा कि यह मुहिम सिर्फ शिमला तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में इसे अन्य जिलों तक भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में नशा उन्मूलन के लिए एक मजबूत जनजागरूकता नेटवर्क तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसी बुराई से लड़ाई सामूहिक भागीदारी से ही जीती जा सकती है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
शिमला , 15 नवंबर [ विशाल सूद ] !प्रदेश में बढ़ते नशे, खासकर चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिज मैदान से “एंटी चिट्टा अवेयरनेस अभियान” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम शिमला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शुरू हुआ यह अभियान शहरभर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखता है।
अभियान के तहत रिज से चौड़ा मैदान तक विशाल जागरूकता वॉक निकाली गई, जिसमें नगर निगम कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, महिला मंडल और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर निगम के सभी पार्षद भी इस वॉकथॉन का हिस्सा बने।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज को इस बुराई के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम की ओर से लक्ष्य रखा गया है कि शहर का हर नागरिक नशे के ख़तरों और बचाव के उपायों को समझे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
महापौर ने कहा कि यह मुहिम सिर्फ शिमला तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में इसे अन्य जिलों तक भी विस्तारित किया जाएगा, ताकि पूरे प्रदेश में नशा उन्मूलन के लिए एक मजबूत जनजागरूकता नेटवर्क तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसी बुराई से लड़ाई सामूहिक भागीदारी से ही जीती जा सकती है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -