- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! चुराह क्षेत्र के लोगों और किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। चुराह में जल्द ही सब्ज़ी मंडी की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है, जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर और संगठित मंच मिलेगा। इसी कड़ी में आज कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन ललित ठाकुर ने प्रस्तावित सब्ज़ी मंडी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने मंडी से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सब्ज़ी मंडी के शुरू होने से चुराह के किसानों को अपनी सब्ज़ियों का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें दूर-दराज की मंडियों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी। ललित ठाकुर ने कहा कि यह सब्ज़ी मंडी चुराह क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। मंडी के शुरू होने से न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी ताज़ी सब्ज़ियां उचित दामों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर मंडी को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय लोगों और किसानों ने सब्ज़ी मंडी की सौगात के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे चुराह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! चुराह क्षेत्र के लोगों और किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। चुराह में जल्द ही सब्ज़ी मंडी की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है, जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर और संगठित मंच मिलेगा। इसी कड़ी में आज कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन ललित ठाकुर ने प्रस्तावित सब्ज़ी मंडी स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने मंडी से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, निर्माण कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सब्ज़ी मंडी के शुरू होने से चुराह के किसानों को अपनी सब्ज़ियों का उचित मूल्य मिलेगा और उन्हें दूर-दराज की मंडियों में जाने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
ललित ठाकुर ने कहा कि यह सब्ज़ी मंडी चुराह क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। मंडी के शुरू होने से न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी ताज़ी सब्ज़ियां उचित दामों पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर मंडी को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों और किसानों ने सब्ज़ी मंडी की सौगात के लिए खुशी जाहिर करते हुए इसे चुराह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -