- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धर्मशाला में हुए कॉलेज प्रकरण की सामने आई घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा हरीश शर्मा की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच को निष्पक्ष एवं संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से कमेटी में तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है, जिनमें एक महिला प्रिंसिपल भी सदस्य हैं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर अशोक कुमार पर लगे आरोपों की भी इसी कमेटी द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस विभाग भी समानांतर रूप से अपनी जांच कर रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में पहले से लागू गाइडलाइंस को अब और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिमला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने धर्मशाला में हुए कॉलेज प्रकरण की सामने आई घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा हरीश शर्मा की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शिक्षा सचिव को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जांच को निष्पक्ष एवं संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से कमेटी में तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है, जिनमें एक महिला प्रिंसिपल भी सदस्य हैं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर अशोक कुमार पर लगे आरोपों की भी इसी कमेटी द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस विभाग भी समानांतर रूप से अपनी जांच कर रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में पहले से लागू गाइडलाइंस को अब और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -