- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के पल्लवी मामले को लेकर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज़गी जताई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रूप रेखा ने कहा कि आज सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस में एकत्र होकर पल्लवी को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बातचीत के दौरान ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। महासभा ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही पीड़िता को न्याय और सुरक्षा देने की अपील की गई। महासभा ने कहा कि कॉलेज परिसरों में रैगिंग और किसी भी तरह की बदसलूकी गंभीर अपराध है। प्रशासन को चाहिए कि जांच पूरी होने तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए। रूप-रेखा बयान जिला परिषद सदस्य:ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के कार्यकर्ता ने पल्लवी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह घटना शिक्षा संस्थानों में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ रैगिंग और गलत व्यवहार हुआ। महासभा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
धर्मशाला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश के पल्लवी मामले को लेकर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज़गी जताई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रूप रेखा ने कहा कि आज सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस में एकत्र होकर पल्लवी को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
बातचीत के दौरान ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। महासभा ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही पीड़िता को न्याय और सुरक्षा देने की अपील की गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
महासभा ने कहा कि कॉलेज परिसरों में रैगिंग और किसी भी तरह की बदसलूकी गंभीर अपराध है। प्रशासन को चाहिए कि जांच पूरी होने तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
रूप-रेखा बयान जिला परिषद सदस्य:
ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के कार्यकर्ता ने पल्लवी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह घटना शिक्षा संस्थानों में बढ़ती असुरक्षा को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ रैगिंग और गलत व्यवहार हुआ। महासभा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -