निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो मंगलवार को होगा धरना, जनवादी महिला समिति की चेतावनी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का राज्य स्तरीय डेलिगेशन सोमवार को धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा डेलिगेशन की अगुवाई राज्य महासचिव फातिमा चौहान ने की प्रतिनिधिमंडल ने पल्लवी मौत प्रकरण में निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग को लेकर एसपी धर्मशाला को ज्ञापन सौंपा राज्य महासचिव फातिमा चौहान ने कहा कि पल्लवी मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिसके चलते जनवादी महिला समिति को पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखने के लिए आना पड़ा। उन्होंने बताया कि डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर उनका दुख सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भरोसा दिया फातिमा चौहान ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मृतक पल्लवी को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति इस मामले को लेकर लगातार संघर्षरत रहेगी और पीड़िता को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धर्मशाला , 03 जनवरी [ विशाल सूद ] ! अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का राज्य स्तरीय डेलिगेशन सोमवार को धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा डेलिगेशन की अगुवाई राज्य महासचिव फातिमा चौहान ने की प्रतिनिधिमंडल ने पल्लवी मौत प्रकरण में निष्पक्ष व पारदर्शी जांच की मांग को लेकर एसपी धर्मशाला को ज्ञापन सौंपा राज्य महासचिव फातिमा चौहान ने कहा कि पल्लवी मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिसके चलते जनवादी महिला समिति को पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखने के लिए आना पड़ा।
उन्होंने बताया कि डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर उनका दुख सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भरोसा दिया फातिमा चौहान ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मृतक पल्लवी को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने स्पष्ट किया कि अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति इस मामले को लेकर लगातार संघर्षरत रहेगी और पीड़िता को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -