- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 01 फरवरी [ विशाल सूद ] ! पिछले कई वर्षों से मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग भिन्न भिन्न अनियमिताओं से ग्रस्त है। इन लोग की फरियाद न तो सरकार सुनती है और न ही जिला प्रशासन और न ही इनके मुहल्ले के चुनिंदा नगरपालिका के पार्षद। अब आलम यह है कि मोहल्ला ओबडी के समस्त लोग इतने हताश और निराश हो चुके है कि आज की हुई इस मीटिंग में समस्त महिलाओं,बजुर्गो और युवाओं ने मन बनाने के साथ फैसला ले लिया है कि आने वाले नगरपालिका चुनावों के साथ विधानसभा के चुनाव भी होंगे तो मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग उन सभी चुनावों का बहिष्कार कर उन चुनिंदा नुमाइंदों को भी अपने यहां से भगा देंगे जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा।यह सभी महिलाएं, बुजुर्ग, और युवा यह सब मोहल्ला ओबडी के रहने वाले है और इन सभी का अपने चंबा सादर के विधायक और उनके मुहल्ले से जीते नगरपालिका पार्षद पर अपने मुहल्ले में अनदेखी करने का आरोप जड़ा है। इन लोगों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से निरंतर हमारे विधायक, और नगरपालिका के पार्षद करते आ रहे है। इन लोगों का आरोप है कि हमारे मोहल्ला ओबडी में न तो सही ढंग से सड़क को बनाया गया है और लाखों रुपया जोकि सिवरेज पर खर्च किया गया है उसके तो कोई मायने ही दिखाई नहीं देते है। चूंकि लाइन बिछाने के बाबजूद अधिकतर लोगों के घरों में सिवरेज की लाइन को जोड़ा तक नहीं है। इन महिलाओं का कहना है कि हमारे मोहल्ले में थोड़ी बहुत बनाई गई सड़क इतनीकर खराब है कि उस सड़क पर ठीक से चलना मुश्किल हो जाता है,तो ऐसी स्थिति में हम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने से भी डरते है। इतना ही नहीं इस मुहल्ले कोई अगर बीमार पड़ जाता है तो उसको जल्दी में हस्पताल तक नहीं ले जा सकते है। निराश और हताश हो चुके इन मोहल्ला ओबडी के लोगों का कहना है कि वर्षों से हमारे मोहल्ले के लोग इतनी मुसीबत को लेकर दिन गुजर बसर करने को मजबूर है और अब हमारे समस्त लोगों ने आज फैसला लिया है कि आने वाले चाहे नगरपालिका हो चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव हों हमारे मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग उन सभी चुनावों का बहिष्कार कर उन चुनिंदा नुमाइंदों को भी अपने यहां से भगा देंगे।
चम्बा , 01 फरवरी [ विशाल सूद ] ! पिछले कई वर्षों से मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग भिन्न भिन्न अनियमिताओं से ग्रस्त है। इन लोग की फरियाद न तो सरकार सुनती है और न ही जिला प्रशासन और न ही इनके मुहल्ले के चुनिंदा नगरपालिका के पार्षद। अब आलम यह है कि मोहल्ला ओबडी के समस्त लोग इतने हताश और निराश हो चुके है कि आज की हुई इस मीटिंग में समस्त महिलाओं,बजुर्गो और युवाओं ने मन बनाने के साथ फैसला ले लिया है कि आने वाले नगरपालिका चुनावों के साथ विधानसभा के चुनाव भी होंगे तो मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग उन सभी चुनावों का बहिष्कार कर उन चुनिंदा नुमाइंदों को भी अपने यहां से भगा देंगे जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से इस मुहल्ले में रहने वाले लोगों के बारे में कुछ भी नहीं सोचा।
यह सभी महिलाएं, बुजुर्ग, और युवा यह सब मोहल्ला ओबडी के रहने वाले है और इन सभी का अपने चंबा सादर के विधायक और उनके मुहल्ले से जीते नगरपालिका पार्षद पर अपने मुहल्ले में अनदेखी करने का आरोप जड़ा है। इन लोगों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से निरंतर हमारे विधायक, और नगरपालिका के पार्षद करते आ रहे है। इन लोगों का आरोप है कि हमारे मोहल्ला ओबडी में न तो सही ढंग से सड़क को बनाया गया है और लाखों रुपया जोकि सिवरेज पर खर्च किया गया है उसके तो कोई मायने ही दिखाई नहीं देते है। चूंकि लाइन बिछाने के बाबजूद अधिकतर लोगों के घरों में सिवरेज की लाइन को जोड़ा तक नहीं है।
इन महिलाओं का कहना है कि हमारे मोहल्ले में थोड़ी बहुत बनाई गई सड़क इतनीकर खराब है कि उस सड़क पर ठीक से चलना मुश्किल हो जाता है,तो ऐसी स्थिति में हम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने से भी डरते है। इतना ही नहीं इस मुहल्ले कोई अगर बीमार पड़ जाता है तो उसको जल्दी में हस्पताल तक नहीं ले जा सकते है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
निराश और हताश हो चुके इन मोहल्ला ओबडी के लोगों का कहना है कि वर्षों से हमारे मोहल्ले के लोग इतनी मुसीबत को लेकर दिन गुजर बसर करने को मजबूर है और अब हमारे समस्त लोगों ने आज फैसला लिया है कि आने वाले चाहे नगरपालिका हो चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव हों हमारे मोहल्ला ओबडी के सैकड़ों लोग उन सभी चुनावों का बहिष्कार कर उन चुनिंदा नुमाइंदों को भी अपने यहां से भगा देंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -