Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
और अधिक खबरें

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
होम Khabar Himachal Se बिलासपुर ! राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण !
  • खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! राजेश धर्माणी ने किया 1.58 करोड़ रूपये से नवनिर्मित कपाहड़ा स्कूल के विज्ञान भवन का लोकार्पण !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - बिलासपुर ( बिलासपुर ) - November 30, 2025 @ 07:53 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

घुमारवीं (बिलासपुर), 30 नवम्बर !  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कपाहड़ा स्कूल में 1.58 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन स्कूल में विज्ञान शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यतिथि भी शिरकत की। समारोह में कपाहड़ा स्कूल क्लस्टर के 11 विद्यालयों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा, मुड़खर, गालियां, कठलग, छत, सोहल तथा राजकीय उच्च पाठशाला पलासला, कलर, अदरोली, छंजयार और कोटला शामिल रहे। इस अवसर पर बच्चों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है तथा प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न, मेहनत एवं समर्पण भाव के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा और क्षमता होती है, जिसे पहचानना और सही दिशा देना शिक्षक व अभिभावकों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बच्चों को केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने या प्रमाण पत्र लेने तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि उनका समग्र विकास ही भविष्य की असली नींव है। उन्होंने कहा कि कपाहड़ा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा हासिल करने के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसरों की आवश्यकता होती है। राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती स्किलड़ मैनपाॅवर की कमी होना है। उन्होंने बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर विशेष बल देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बच्चों को मंच पर बोलने के ज्यादा से ज्यादा अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्टेज फियर समाप्त हो सके और छिपी प्रतिभा निखर सके। उन्होंने स्कूल के नए विज्ञान भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे स्कूल के बच्चों को बेहतर विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के साथ संबद्धता प्रदान की जा रही है। सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम को शुरू किया गया है ताकि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी कम खर्चे पर बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें।उन्होंने समारोह में 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिला में टॉप स्थान हासिल करने वाली बेटी हेतल तथा 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बेटी वर्षा को पुरस्कृत किया तथा दोनों मेधावी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले कपाहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य चमन सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संबंधित स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस मौके पर एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के कैडेट्स द्वारा भव्य मार्च पास्ट तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।   इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

घुमारवीं (बिलासपुर), 30 नवम्बर !  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कपाहड़ा स्कूल में 1.58 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन स्कूल में विज्ञान शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कपाहड़ा स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यतिथि भी शिरकत की।


समारोह में कपाहड़ा स्कूल क्लस्टर के 11 विद्यालयों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा, मुड़खर, गालियां, कठलग, छत, सोहल तथा राजकीय उच्च पाठशाला पलासला, कलर, अदरोली, छंजयार और कोटला शामिल रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -


इस अवसर पर बच्चों, शिक्षकों एवं उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जीवन में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है तथा प्रत्येक कार्य को पूरी लग्न, मेहनत एवं समर्पण भाव के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा और क्षमता होती है, जिसे पहचानना और सही दिशा देना शिक्षक व अभिभावकों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बच्चों को केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने या प्रमाण पत्र लेने तक सीमित न रहने की सलाह देते हुए कहा कि उनका समग्र विकास ही भविष्य की असली नींव है।


उन्होंने कहा कि कपाहड़ा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा हासिल करने के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तथा उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसरों की आवश्यकता होती है।


राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती स्किलड़ मैनपाॅवर की कमी होना है। उन्होंने बच्चों शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों के कम्युनिकेशन स्किल, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर विशेष बल देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बच्चों को मंच पर बोलने के ज्यादा से ज्यादा अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्टेज फियर समाप्त हो सके और छिपी प्रतिभा निखर सके।


उन्होंने स्कूल के नए विज्ञान भवन की बधाई देते हुए कहा कि इससे स्कूल के बच्चों को बेहतर विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधारभूत ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के साथ संबद्धता प्रदान की जा रही है। सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम को शुरू किया गया है ताकि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी कम खर्चे पर बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें।
उन्होंने समारोह में 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिला में टॉप स्थान हासिल करने वाली बेटी हेतल तथा 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बेटी वर्षा को पुरस्कृत किया तथा दोनों मेधावी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।


इससे पहले कपाहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य चमन सहित अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संबंधित स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस मौके पर एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट-गाइड के कैडेट्स द्वारा भव्य मार्च पास्ट तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  


इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेणु कौशल, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर !
पिछला लेख धर्मशाला ! धर्मशाला में सोमवार को एंटी-चिट्ठा वॉकथोन, नशामुक्त समाज की ओर पुलिस की पहल !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

विशाल सूद-February 11, 2026 @ 09:54 pm

0
सोलन , 11 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चंडीगढ़ - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलोगड़ा के

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !