पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में किया गया कार्यक्रम, नड्डा के योगदानों को किया याद
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 02 दिसम्बर [ राकेश शर्मा ] ! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर घुमारवीं भाजपा की ओर से मंगलवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही उन्होंने नड्डा के कुशल-मंगल की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और निरंतर सेवा शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जेपी नड्डा ने अपने राजनीतिक जीवन में आम जनता की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की, जिससे करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। हिमाचल प्रदेश को भी उनकी देन के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि बिलासपुर में स्थापित देश का प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स, और प्रदेश को मिले कई मेडिकल कॉलेज, नड्डा की दृष्टि और नेतृत्व का परिणाम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घुमारवीं के लिए नड्डा ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईपीडी भवन की सौगात दी है। इसके बनकर तैयार होने के बाद घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश और प्रदेश दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।अस्पताल परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिलासपुर , 02 दिसम्बर [ राकेश शर्मा ] ! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर घुमारवीं भाजपा की ओर से मंगलवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही उन्होंने नड्डा के कुशल-मंगल की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और निरंतर सेवा शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जेपी नड्डा ने अपने राजनीतिक जीवन में आम जनता की भलाई के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा ने देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की, जिससे करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। हिमाचल प्रदेश को भी उनकी देन के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
राजेंद्र गर्ग ने बताया कि बिलासपुर में स्थापित देश का प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स, और प्रदेश को मिले कई मेडिकल कॉलेज, नड्डा की दृष्टि और नेतृत्व का परिणाम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घुमारवीं के लिए नड्डा ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईपीडी भवन की सौगात दी है। इसके बनकर तैयार होने के बाद घुमारवीं क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देश और प्रदेश दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।अस्पताल परिसर में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -