- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष प्रातः11:30 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत सायं 3:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित होने वाले“सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -