Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Se चम्बा ! राज्यपाल ने चम्बा के मैहला में नशा विरोधी रैली को दिखाई हरी झंडी !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

चम्बा ! राज्यपाल ने चम्बा के मैहला में नशा विरोधी रैली को दिखाई हरी झंडी !

द्वारा
K S Premi - -
चंबा ( चंबा ) - April 23, 2025 @ 02:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज चम्बा जिला के मैहला में आयोजित नशा विरोधी जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही हम अपनी समृद्ध संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा,“जब तक नशे की मांग नहीं रुकेगी, उसकी आपूर्ति भी नहीं रुकेगी,”। राज्यपाल स्थानीय खेल मैदान में आयोजित किसान मेला एवं नशा निवारण जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।   यह कार्यक्रम डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के सहयोग से आयोजित किया गया। रैली में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ नारे लगाकर समाज को सशक्त संदेश दिया।अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या है। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति में बुराइयों को खत्म करने की क्षमता है, और यही शक्ति नशे को जड़ से समाप्त कर सकती है,”। उन्होंने कहा कि नशा निवारण की शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसके लिए निरंतर, सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।   राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश में एनडीपीएस मामलों में पिछले एक दशक में 340 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “जो कभी पड़ोसी राज्यों की समस्या मानी जाती थी, वह अब हमारे घरों तक पहुंच चुकी है। 'चिट्टा' जैसे सिंथेटिक नशे ने हिमाचल में भी गहरी पैठ बना ली है।”   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर नशामुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।   राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने राज्यपाल की इस पहल को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि नशे की रोकथाम में माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशे की चपेट में आए व्यक्तियों के शीघ्र उपचार की आवश्यकता पर बल दिया।चम्बा के विधायक श्री नीरज नैयर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए ‘गुड पेरेंटिंग’ और सामाजिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने नशे के खिलाफ सख्त कानूनों को मंजूरी दी है।   भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नशे के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके शरीर और मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने जनजागरूकता के माध्यम से इस समस्या से निपटने का आह्वान किया।इससे पूर्व, डॉ. वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि नशा अब सीधे घरों तक पहुंच गया है, इसलिए इससे निपटने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।अटारी जोन-1, लुधियाना के निदेशक डॉ. परविंदर शेरोन तथा पुलिस विभाग से श्री अभिमन्यु ने भी अपने विचार व्यक्त किए।   इस अवसर पर एकलव्य कला मंच के पुलिस जवानों ने नशा उन्मूलन पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, उपायुक्त चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

चम्बा ! राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज चम्बा जिला के मैहला में आयोजित नशा विरोधी जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही हम अपनी समृद्ध संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा,“जब तक नशे की मांग नहीं रुकेगी, उसकी आपूर्ति भी नहीं रुकेगी,”। राज्यपाल स्थानीय खेल मैदान में आयोजित किसान मेला एवं नशा निवारण जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
 
यह कार्यक्रम डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के सहयोग से आयोजित किया गया। रैली में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ नारे लगाकर समाज को सशक्त संदेश दिया।अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या है। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति में बुराइयों को खत्म करने की क्षमता है, और यही शक्ति नशे को जड़ से समाप्त कर सकती है,”। उन्होंने कहा कि नशा निवारण की शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसके लिए निरंतर, सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
 
राज्यपाल ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश में एनडीपीएस मामलों में पिछले एक दशक में 340 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “जो कभी पड़ोसी राज्यों की समस्या मानी जाती थी, वह अब हमारे घरों तक पहुंच चुकी है। 'चिट्टा' जैसे सिंथेटिक नशे ने हिमाचल में भी गहरी पैठ बना ली है।”
 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर नशामुक्त अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।
 
राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने राज्यपाल की इस पहल को राष्ट्रहित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि नशे की रोकथाम में माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नशे की चपेट में आए व्यक्तियों के शीघ्र उपचार की आवश्यकता पर बल दिया।चम्बा के विधायक श्री नीरज नैयर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए ‘गुड पेरेंटिंग’ और सामाजिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने नशे के खिलाफ सख्त कानूनों को मंजूरी दी है।
 
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नशे के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसके शरीर और मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने जनजागरूकता के माध्यम से इस समस्या से निपटने का आह्वान किया।इससे पूर्व, डॉ. वाई.एस. परमार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि नशा अब सीधे घरों तक पहुंच गया है, इसलिए इससे निपटने की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।अटारी जोन-1, लुधियाना के निदेशक डॉ. परविंदर शेरोन तथा पुलिस विभाग से श्री अभिमन्यु ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
 
इस अवसर पर एकलव्य कला मंच के पुलिस जवानों ने नशा उन्मूलन पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
कृषि विज्ञान केंद्र, चम्बा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, उपायुक्त चम्बा श्री मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया !
पिछला लेख !! राशिफल 23 अप्रैल 2025 बुधवार !!

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !