हिमाचल के सुजानपुर में रचा इतिहास—32 टीमों के साथ T10 नेशनल चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ सुजानपुर बना राष्ट्रीय खेल केंद्र—मुख्य अतिथि प्रवेश चंदेल ने दी ₹31,000 की प्रोत्साहन राशि
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 28 नवंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! जम्मू–कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़/लद्दाख। इन्हीं से कुल 32 टीमें बनीं, जिनमें 6 लड़कियों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।जिला हमीरपुर में पहली बार इतने भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में किया गया।28 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 28 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज़ से कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। इनमें 6 टीमें लड़कियों की भी शामिल हैं। पहली बार सुजानपुर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और उत्साह का विषय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवेश चंदेल, बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सदस्य, ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने, नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया।उन्होंने अपनी ओर से खिलाड़ियों को ₹31,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर युवाओं का मनोबल बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम के लिए लवली ठाकुर जी और उनकी टीम के प्रयासों की खुलकर सराहना की। साथ ही सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही मुहिम की भी प्रशंसा की, और कहा कि उनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में खेल संस्कृति नई ऊंचाइयों को छु रही है।उन्होंने इस मुहिम का हिस्सा बनने पर स्वयं भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जगन कटोच, अभयवीर, राज ठाकुर, अनिल चंदेल, सुरजीत, वरिन्दर ठाकुर, विवेक गुप्ता, अमित ठाकुर, मनोज और सुरिंदर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी मेहमानों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी और मफलर भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया। आने वाले चार दिनों में सुजानपुर की धरती पर क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा। यह राष्ट्रीय आयोजन न केवल युवाओं में जोश और ऊर्जा भर रहा है, बल्कि सुजानपुर को भारत के उभरते राष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में नई पहचान भी दिला रहा है।
हमीरपुर , 28 नवंबर [ बिंदिया ठाकुर ] ! जम्मू–कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़/लद्दाख।
इन्हीं से कुल 32 टीमें बनीं, जिनमें 6 लड़कियों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।जिला हमीरपुर में पहली बार इतने भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में किया गया।28 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 28 राज्यों और यूनियन टेरिटरीज़ से कुल 32 टीमों ने भाग लिया है। इनमें 6 टीमें लड़कियों की भी शामिल हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पहली बार सुजानपुर में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और उत्साह का विषय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रवेश चंदेल, बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सदस्य, ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने, नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संदेश दिया।उन्होंने अपनी ओर से खिलाड़ियों को ₹31,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर युवाओं का मनोबल बढ़ाया।
मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम के लिए लवली ठाकुर जी और उनकी टीम के प्रयासों की खुलकर सराहना की। साथ ही सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही मुहिम की भी प्रशंसा की, और कहा कि उनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में खेल संस्कृति नई ऊंचाइयों को छु रही है।
उन्होंने इस मुहिम का हिस्सा बनने पर स्वयं भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जगन कटोच, अभयवीर, राज ठाकुर, अनिल चंदेल, सुरजीत, वरिन्दर ठाकुर, विवेक गुप्ता, अमित ठाकुर, मनोज और सुरिंदर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी मेहमानों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी और मफलर भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।
आने वाले चार दिनों में सुजानपुर की धरती पर क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा। यह राष्ट्रीय आयोजन न केवल युवाओं में जोश और ऊर्जा भर रहा है, बल्कि सुजानपुर को भारत के उभरते राष्ट्रीय खेल केंद्र के रूप में नई पहचान भी दिला रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -