- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 26 मार्च [ विशाल सूद ] : राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं किसान मेला सुंदरनगर के अवसर पर गुरुवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। क्रॉस कंट्री दौड़ को हमसफर चौक से हरी झंडी दिखाकर विकासखंड अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ो खेलों से जुड़ो” जैसे संदेशों के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नियोन शर्मा ने कहा कि चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें और समाज के लिए प्रेरणा बनें। इस आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। यह आयोजन सुंदरनगर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि नशा मुक्त समाज के निर्माण का एक सशक्त संदेश भी दिया गया।
मंडी , 26 मार्च [ विशाल सूद ] : राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं किसान मेला सुंदरनगर के अवसर पर गुरुवार को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
क्रॉस कंट्री दौड़ को हमसफर चौक से हरी झंडी दिखाकर विकासखंड अधिकारी सुंदरनगर नियोन शर्मा ने रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ो खेलों से जुड़ो” जैसे संदेशों के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नियोन शर्मा ने कहा कि चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
इस आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
यह आयोजन सुंदरनगर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि नशा मुक्त समाज के निर्माण का एक सशक्त संदेश भी दिया गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -