Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !
  • चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

February 11, 2026 @ 07:52 am

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm
होम Khabar Himachal Seऊना ! शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी बदलाव कर रही सरकारः मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

ऊना ! शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी बदलाव कर रही सरकारः मुख्यमंत्री !

ऊना बाल स्कूल में अगले सत्र से को-एजुकेशन और सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होगा

द्वारा
विशाल सूद -
उना ( उना ) - June 16, 2025 @ 07:07 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना , 16 जून [ विशाल सूद ] !मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज शिक्षा के अलग-अलग निदेशालय बनाए गए हैं, जो एक निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित के रहे थे।  इससे पहले उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। साथ ही 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले शिक्षा सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना को को-एजुकेशन बनाया जाएगा और यहां सीबीएसई पैटर्न की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा को वर्तमान जरूरतों के हिसाब से समावेशी बनाने और बच्चों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए राज्य में प्राइमरी स्तर से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। बच्चों को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने के लिए 500 विशेषज्ञ अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे नए समय के हिसाब से जरूरी स्किल सीखें और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हों। इसके अलावा टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल की 961 भर्तियां की जा रही हैं वहीं जेबीटी की 600 भर्तियां भी जल्द निकाली जाएंगी। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनावी लाभ के लिए इलैक्शन के समय  600 नए शिक्षण संस्थान खोले थे, लेकिन उनमें शिक्षकों की तैनाती तक नहीं की गई थी, जिससे संसाधनों का दुरुपयोग हुआ। वर्तमान सरकार इन संस्थानों का युक्तिकरण कर रही है ताकि शिक्षा व्यवस्था को व्यावहारिक और सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही है। इसके लिए इस साल 200 करोड़ का प्रावधान रखा है। विद्यालयों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार बनेंगी। श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में मेडिकल टेक्नोलॉजी के उन्नयन पर 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय उपचार की सुविधा सुलभ हो सके। आईजीएमसी शिमला, टांडा और नेरचौक सहित सभी मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। 20 वर्ष से अधिक पुरानी मशीनों को चरणबद्ध रूप से बदला जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि रोबोटिक सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं आम जनता को सहज रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। ऊना में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण में गति के लिए प्रदेश सरकार ने पर्यावरण स्वीकृतियां दिलवानेे का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में जनसंख्या के अनुपात में कैंसर रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन में यह सामने आया कि अनियमित जीवनशैली, खानपान के अलावा रोगों के कई कारणों में पेयजल की गुणवत्ता भी एक महत्वपूर्ण कारक है। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 200 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के जरिए हर नागरिक को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने नशा और खनन माफिया से सख्ती से निपटने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। हम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों में अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेलों में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है और अब सरकार जल्द ही सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपस्थिति में छूट देने के लिए अधिकृत करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई से जुड़े छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि वे युवा अवस्था से संगठन से जुड़े रहे हैं और मेहनत व निष्ठा के बल पर आज इस स्थान तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कॉलेज में ऑडिटोरियम बनाने की मांग का व्यवहारिक विश्लेषण करने और उसके अनुरूप उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अकादमिक और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के 3 मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। डिग्री कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने कॉलेज को विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, राज्य एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

ऊना , 16 जून [ विशाल सूद ] !मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज शिक्षा के अलग-अलग निदेशालय बनाए गए हैं, जो एक निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित के रहे थे। 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इससे पहले उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। साथ ही 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले शिक्षा सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना को को-एजुकेशन बनाया जाएगा और यहां सीबीएसई पैटर्न की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा को वर्तमान जरूरतों के हिसाब से समावेशी बनाने और बच्चों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने के लिए राज्य में प्राइमरी स्तर से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। बच्चों को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने के लिए 500 विशेषज्ञ अध्यापकों की भर्ती की जा रही है।

हमारा प्रयास है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे नए समय के हिसाब से जरूरी स्किल सीखें और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हों। इसके अलावा टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल की 961 भर्तियां की जा रही हैं वहीं जेबीटी की 600 भर्तियां भी जल्द निकाली जाएंगी।

उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनावी लाभ के लिए इलैक्शन के समय  600 नए शिक्षण संस्थान खोले थे, लेकिन उनमें शिक्षकों की तैनाती तक नहीं की गई थी, जिससे संसाधनों का दुरुपयोग हुआ। वर्तमान सरकार इन संस्थानों का युक्तिकरण कर रही है ताकि शिक्षा व्यवस्था को व्यावहारिक और सशक्त बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना कर रही है। इसके लिए इस साल 200 करोड़ का प्रावधान रखा है। विद्यालयों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त आधार बनेंगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में मेडिकल टेक्नोलॉजी के उन्नयन पर 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय उपचार की सुविधा सुलभ हो सके। आईजीएमसी शिमला, टांडा और नेरचौक सहित सभी मेडिकल कॉलेजों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है।

20 वर्ष से अधिक पुरानी मशीनों को चरणबद्ध रूप से बदला जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि रोबोटिक सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं आम जनता को सहज रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। ऊना में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण में गति के लिए प्रदेश सरकार ने पर्यावरण स्वीकृतियां दिलवानेे का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में जनसंख्या के अनुपात में कैंसर रोगियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन में यह सामने आया कि अनियमित जीवनशैली, खानपान के अलावा रोगों के कई कारणों में पेयजल की गुणवत्ता भी एक महत्वपूर्ण कारक है।

इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 200 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना के जरिए हर नागरिक को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने नशा और खनन माफिया से सख्ती से निपटने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। हम युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों में अधिकतम भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेलों में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है और अब सरकार जल्द ही सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपस्थिति में छूट देने के लिए अधिकृत करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वर्ष 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने के लक्ष्य को लेकर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई से जुड़े छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि वे युवा अवस्था से संगठन से जुड़े रहे हैं और मेहनत व निष्ठा के बल पर आज इस स्थान तक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कॉलेज में ऑडिटोरियम बनाने की मांग का व्यवहारिक विश्लेषण करने और उसके अनुरूप उपयुक्त निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अकादमिक और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के 3 मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। डिग्री कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने कॉलेज को विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, राज्य एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! बैंटनी कैसल में आयोजित शिमला कला महोत्सव का समापन !
पिछला लेख कांगड़ा ! जयसिंहपुर में 19 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 11, 2026 @ 07:52 am

0
मेष का आज का राशिफल (11 फरवरी, 2026) क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !