- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 03 जनवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में शनिवार को विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने सेना दिवस आयोजन को लेकर पूर्व विधायक और आयोजक संस्था पर तीखा हमला बोला। विधायक ने कहा कि सेना दिवस मनाना स्वागतयोग्य है, लेकिन इसके नाम पर राजनीति चमकाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जिस भी पार्टी में रहे, वहां संगठन को कमजोर करने का काम किया—पहले कांग्रेस में रहकर कांग्रेस संगठन को नुकसान पहुंचाया और अब भाजपा में रहकर भाजपा संगठन को। कैप्टन राणा ने कहा कि सेना का सबसे बड़ा सम्मान यह है कि सैनिक और उच्च अधिकारी मंच पर खड़े हों और संस्था के पदाधिकारी व राजनेता नीचे खड़े होकर उन्हें सैल्यूट करें। लेकिन यहां स्थिति उलट है—सैनिकों और अधिकारियों को नीचे खड़ा किया जा रहा है और स्वयं मंच पर बैठकर उनसे सैल्यूट करवाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना दिवस के बहाने पूरी भाजपा टीम को प्रचार-प्रसार में झोंका गया है। हिमाचल के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से लोगों को बुलाकर भीड़ दिखाने की कोशिश की जा रही है। बेहतर होता कि सुजानपुर के अपने सैनिकों के साथ यह आयोजन किया जाता, तब वास्तविक जनसमर्थन सामने आता। विधायक ने स्पष्ट किया कि सुजानपुर की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और बाहरी भीड़ जुटाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। सेना का सम्मान राजनीति से ऊपर है और इसे मर्यादा व गरिमा के साथ ही मनाया जाना।
हमीरपुर , 03 जनवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर में शनिवार को विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने सेना दिवस आयोजन को लेकर पूर्व विधायक और आयोजक संस्था पर तीखा हमला बोला। विधायक ने कहा कि सेना दिवस मनाना स्वागतयोग्य है, लेकिन इसके नाम पर राजनीति चमकाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जिस भी पार्टी में रहे, वहां संगठन को कमजोर करने का काम किया—पहले कांग्रेस में रहकर कांग्रेस संगठन को नुकसान पहुंचाया और अब भाजपा में रहकर भाजपा संगठन को।
कैप्टन राणा ने कहा कि सेना का सबसे बड़ा सम्मान यह है कि सैनिक और उच्च अधिकारी मंच पर खड़े हों और संस्था के पदाधिकारी व राजनेता नीचे खड़े होकर उन्हें सैल्यूट करें। लेकिन यहां स्थिति उलट है—सैनिकों और अधिकारियों को नीचे खड़ा किया जा रहा है और स्वयं मंच पर बैठकर उनसे सैल्यूट करवाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने यह भी कहा कि सेना दिवस के बहाने पूरी भाजपा टीम को प्रचार-प्रसार में झोंका गया है। हिमाचल के साथ-साथ पंजाब और अन्य राज्यों से लोगों को बुलाकर भीड़ दिखाने की कोशिश की जा रही है। बेहतर होता कि सुजानपुर के अपने सैनिकों के साथ यह आयोजन किया जाता, तब वास्तविक जनसमर्थन सामने आता।
विधायक ने स्पष्ट किया कि सुजानपुर की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और बाहरी भीड़ जुटाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। सेना का सम्मान राजनीति से ऊपर है और इसे मर्यादा व गरिमा के साथ ही मनाया जाना।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -