- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा की बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में प्रधान लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2026 के आगमन पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई। महासचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा के महासचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी पेंशनरों को मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। बीते लंबे समय से भुगतान न होने के कारण अब अपना उपचार करवाना भी उनके लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस विषय पर गंभीरता दिखाए और लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करे। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक पे फिक्सेशन एरियर से संबंधित लंबित भुगतान भी सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया राशि नहीं दी गई है। कई बार पेंशनर आंदोलन की राह भी अपना चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से लंबित भुगतान जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार पेंशनरों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे ताकि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
चम्बा , 03 जनवरी [ शिवानी ] ! पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा की बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय में प्रधान लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2026 के आगमन पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई। महासचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई चम्बा के महासचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी पेंशनरों को मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। बीते लंबे समय से भुगतान न होने के कारण अब अपना उपचार करवाना भी उनके लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस विषय पर गंभीरता दिखाए और लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक पे फिक्सेशन एरियर से संबंधित लंबित भुगतान भी सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को भी बकाया राशि नहीं दी गई है। कई बार पेंशनर आंदोलन की राह भी अपना चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से लंबित भुगतान जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार पेंशनरों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे ताकि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -