- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में पेंशनरों ने अपनी लंबित वित्तीय मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। रैली का नेतृत्व समिति के राज्य चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के संयोजक रविन्द्र सिंह राणा ने की इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई प्रदर्शन में करीब 2500 से 3000 पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनके वर्षों से लंबित वित्तीय लाभों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की शेष राशि भी अब तक जारी नहीं की गई है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी कई वर्षों से लंबित है, जबकि अनेक पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत राशि सहित कई महीनों के एरियर का भुगतान शीघ्र करने की मांग भी उठाई। पेंशनरों ने हिमकेयर जैसी कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को नियमित रूप से पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा पुलिस पेंशनरों के बच्चों को सेना की तर्ज पर सुविधाएं और शिक्षण संस्थानों व सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने की मांग भी उठाई गई। समिति के राज्य चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों ने 30 से 40 वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दी हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने ही अधिकारों के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर पेंशनरों के भुगतान टाल रही है, जबकि दूसरी ओर अनावश्यक खर्चों में कटौती नहीं की जा रही है इस अवसर पर विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया और सरकार से पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह राणा ने किया।
धर्मशाला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में पेंशनरों ने अपनी लंबित वित्तीय मांगों को लेकर विशाल रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। रैली का नेतृत्व समिति के राज्य चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांगड़ा के संयोजक रविन्द्र सिंह राणा ने की इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र हुए पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई प्रदर्शन में करीब 2500 से 3000 पेंशनरों ने भाग लिया। पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनके वर्षों से लंबित वित्तीय लाभों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की शेष राशि भी अब तक जारी नहीं की गई है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी कई वर्षों से लंबित है, जबकि अनेक पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर चुके हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत राशि सहित कई महीनों के एरियर का भुगतान शीघ्र करने की मांग भी उठाई। पेंशनरों ने हिमकेयर जैसी कैशलैस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को नियमित रूप से पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा पुलिस पेंशनरों के बच्चों को सेना की तर्ज पर सुविधाएं और शिक्षण संस्थानों व सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने की मांग भी उठाई गई।
समिति के राज्य चेयरमैन सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों ने 30 से 40 वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दी हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपने ही अधिकारों के लिए सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर पेंशनरों के भुगतान टाल रही है, जबकि दूसरी ओर अनावश्यक खर्चों में कटौती नहीं की जा रही है इस अवसर पर विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया और सरकार से पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह राणा ने किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -