22 मार्च को मंडी में सम्मेलन में शिरकत करेंगे मनीष सिसोदिया
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी ऋतुराज झा की अध्यक्षता में बीते करीब 10 महीनों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है और ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन भी किया जा रहा है। पार्टी जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान हमीरपुर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगत राम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और जल्द ही सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को मंडी में होने वाले विशाल सम्मेलन में मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जगत राम ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी और बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और यदि जनता का समर्थन मिला तो आम आदमी पार्टी पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाने का प्रयास करेगी।
शिमला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी ऋतुराज झा की अध्यक्षता में बीते करीब 10 महीनों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है और ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन भी किया जा रहा है। पार्टी जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में 22 मार्च को मंडी में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान हमीरपुर से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगत राम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है और जल्द ही सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि 22 मार्च को मंडी में होने वाले विशाल सम्मेलन में मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जगत राम ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी और बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और यदि जनता का समर्थन मिला तो आम आदमी पार्टी पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनाने का प्रयास करेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -