- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! रामपुर बुशहर के दत्तनगर में सोमवार को दूध उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिलों से लगभग 500 से 600 के करीब दूध उत्पादक दत्तनगर पहुंचे और सरकार तथा संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे उत्पादकों का कहना है कि उन्हें पिछले करीब ढाई महीने से दूध का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूध उत्पादकों ने आरोप लगाया कि समय पर भुगतान न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्च और पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक एनएच-5 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। दूध उत्पादकों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनका लंबित भुगतान जारी करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
शिमला , 16 मार्च [ विशाल सूद ] ! रामपुर बुशहर के दत्तनगर में सोमवार को दूध उत्पादकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिलों से लगभग 500 से 600 के करीब दूध उत्पादक दत्तनगर पहुंचे और सरकार तथा संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे उत्पादकों का कहना है कि उन्हें पिछले करीब ढाई महीने से दूध का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
दूध उत्पादकों ने आरोप लगाया कि समय पर भुगतान न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्च और पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक एनएच-5 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया।
दूध उत्पादकों ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द उनका लंबित भुगतान जारी करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -