- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 15 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। विभाग का कहना है कि गर्मियों के दौरान लोगों को पेयजल की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष गर्मी का मौसम सामान्य से पहले शुरू हो गया है। ऐसे में सूखे की आशंका को देखते हुए विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर है और पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद सभी जल स्रोतों की सफाई करवाई जा रही है। इससे जल स्रोतों की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही विभाग की टीमें जल स्रोतों के जल स्तर पर भी लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।राकेश गर्ग ने कहा कि यदि गर्मियों के दौरान किसी क्षेत्र में पानी का स्तर गिरता है या पेयजल की कमी की स्थिति बनती है, तो विभाग विभिन्न योजनाओं की ‘इंटरलिंकिंग’ करेगा। इसके तहत जिन क्षेत्रों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा, वहां से पाइपलाइन के माध्यम से अन्य प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की कमी वाले इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि हमीरपुर शहर और लम्ब्लू क्षेत्र के लिए विभाग के पास ब्यास नदी पर आधारित मजबूत पेयजल योजनाएं उपलब्ध हैं। ब्यास नदी से जुड़े इन स्रोतों में गर्मियों के दौरान भी पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है। जरूरत पड़ने पर इन योजनाओं के माध्यम से अन्य प्रभावित क्षेत्रों को भी अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में पेयजल की स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी भी क्षेत्र से पानी की गंभीर कमी की सूचना नहीं मिली है। फिर भी विभाग पूरी तरह सतर्क है और जैसे ही किसी क्षेत्र में पानी की कमी की स्थिति सामने आएगी, वहां तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हमीरपुर , 15 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। विभाग का कहना है कि गर्मियों के दौरान लोगों को पेयजल की किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष गर्मी का मौसम सामान्य से पहले शुरू हो गया है। ऐसे में सूखे की आशंका को देखते हुए विभाग पहले से ही अलर्ट मोड पर है और पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद सभी जल स्रोतों की सफाई करवाई जा रही है। इससे जल स्रोतों की क्षमता बढ़ेगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही विभाग की टीमें जल स्रोतों के जल स्तर पर भी लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।राकेश गर्ग ने कहा कि यदि गर्मियों के दौरान किसी क्षेत्र में पानी का स्तर गिरता है या पेयजल की कमी की स्थिति बनती है, तो विभाग विभिन्न योजनाओं की ‘इंटरलिंकिंग’ करेगा। इसके तहत जिन क्षेत्रों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा, वहां से पाइपलाइन के माध्यम से अन्य प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे पानी की कमी वाले इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि हमीरपुर शहर और लम्ब्लू क्षेत्र के लिए विभाग के पास ब्यास नदी पर आधारित मजबूत पेयजल योजनाएं उपलब्ध हैं। ब्यास नदी से जुड़े इन स्रोतों में गर्मियों के दौरान भी पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है। जरूरत पड़ने पर इन योजनाओं के माध्यम से अन्य प्रभावित क्षेत्रों को भी अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में पेयजल की स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी भी क्षेत्र से पानी की गंभीर कमी की सूचना नहीं मिली है। फिर भी विभाग पूरी तरह सतर्क है और जैसे ही किसी क्षेत्र में पानी की कमी की स्थिति सामने आएगी, वहां तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -