- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 15 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल किसान सभा के बैनर तले रामपुर क्षेत्र के उत्पादकों ने दो महीने से भुगतान न मिलने के विरोध में 16 मार्च को दत्तनगर चलो धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। किसान सभा ने कहा कि लंबे समय से उत्पादकों का भुगतान लंबित होने के कारण किसानों और बागवानों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि सेब और अन्य कृषि उत्पाद बेचने के बाद भी उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की रोजमर्रा की जरूरतें और खेती से जुड़े खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित विभाग और एजेंसियों को इस समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो किसानों का आक्रोश और बढ़ सकता है। इसी के चलते 16 मार्च को दत्तनगर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और बागवान शामिल होंगे। हिमाचल किसान सभा ने क्षेत्र के सभी किसानों और बागवानों से अपील की है कि वे अपने हक की आवाज उठाने के लिए इस धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें।
शिमला , 15 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल किसान सभा के बैनर तले रामपुर क्षेत्र के उत्पादकों ने दो महीने से भुगतान न मिलने के विरोध में 16 मार्च को दत्तनगर चलो धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। किसान सभा ने कहा कि लंबे समय से उत्पादकों का भुगतान लंबित होने के कारण किसानों और बागवानों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि सेब और अन्य कृषि उत्पाद बेचने के बाद भी उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की रोजमर्रा की जरूरतें और खेती से जुड़े खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित विभाग और एजेंसियों को इस समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो किसानों का आक्रोश और बढ़ सकता है। इसी के चलते 16 मार्च को दत्तनगर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और बागवान शामिल होंगे।
हिमाचल किसान सभा ने क्षेत्र के सभी किसानों और बागवानों से अपील की है कि वे अपने हक की आवाज उठाने के लिए इस धरना-प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -