- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा, 06 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का मंदिर प्रबंधन समिति ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने साईं बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक सद्भाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राज्य के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की तरक्की सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कांगड़ा, 06 दिसंबर [ विशाल सूद ] ! उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध साईं मंदिर, लंज में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का मंदिर प्रबंधन समिति ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने साईं बाबा के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण तथा सामाजिक सद्भाव के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राज्य के विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग की तरक्की सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -