दूसरी मंजिल पर पहुंची आग की लपटें घरों वालों से भागकर बचाई जान, आज सुबह 5ः30 बजे पेश आयी घटना पोस्ट ऑफिस के पास बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने के कारण समय पर नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! मंगलवार सुबह की नगर निगम मंडी के भगवाहन मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में स्थित लेदर पर्स व गिफट आइटम की दुकान में आगजनी की भंयकर घटना सामने आयी है। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिससे दुकान मालिक का 25-30 का नुकसान हो गया है। आग ही लपटें इतनी भयंकर थी कि घर की उपरी मंजिल पर जा पहुुंची और घर में मौजूद लोंगों को छत पर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार भगवाहन मोहल्ला निवासी हरीश शर्मा की यह दुकान है और वे स्वयं दुकान का सामान लाने के लिए हिमाचल से बाहर गए हैं। आज सुबह तड़के 5ः30 बजे के करीब यह घटना पेश आई। शोर्ट सर्किट आग लगने की मुख्य वजह बताई जा रही है । स्थानीय लोगों की माने तो पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर बेतरतीब खडे वाहनों की वहज से अग्निशमन की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। मौके पर पहुँची नगर निमम डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद माधूरी कपूर ने बताया कि प्रभावित परिवार का 30 लाख के करीब नुक्सान हो गया है। उधर, शहरी चौकी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंडी , 07 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! मंगलवार सुबह की नगर निगम मंडी के भगवाहन मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में स्थित लेदर पर्स व गिफट आइटम की दुकान में आगजनी की भंयकर घटना सामने आयी है। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। जिससे दुकान मालिक का 25-30 का नुकसान हो गया है। आग ही लपटें इतनी भयंकर थी कि घर की उपरी मंजिल पर जा पहुुंची और घर में मौजूद लोंगों को छत पर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार भगवाहन मोहल्ला निवासी हरीश शर्मा की यह दुकान है और वे स्वयं दुकान का सामान लाने के लिए हिमाचल से बाहर गए हैं। आज सुबह तड़के 5ः30 बजे के करीब यह घटना पेश आई। शोर्ट सर्किट आग लगने की मुख्य वजह बताई जा रही है ।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्थानीय लोगों की माने तो पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर बेतरतीब खडे वाहनों की वहज से अग्निशमन की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। मौके पर पहुँची नगर निमम डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद माधूरी कपूर ने बताया कि प्रभावित परिवार का 30 लाख के करीब नुक्सान हो गया है। उधर, शहरी चौकी की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -