Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
होम Khabar Himachal Seऊना ! ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित - मुकेश अग्निहोत्री !
  • खबर हिमाचल से

ऊना ! ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित - मुकेश अग्निहोत्री !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - उना ( उना ) - July 21, 2023 @ 09:43 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना, 21 जुलाई - ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा राजीव गांधी कॉमन सुविधा केंद्र बाथू में धन्यावाद समारोह का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कर्मचारियों को , संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस की बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को जो दस गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरूआत कर दी गई है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का जो वायदा किया था उसे पहली 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है जिससे प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लेने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करके कर्मचारियों को भीख नहीं उन्हें उनका अधिकार दिया है। कर्मचारी 58-60 वर्ष तक निस्वार्थ रूप से सेवा करते हैं। इसलिए सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों का आहवान करते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वह तबादलों मे विश्वास नहीं रखते। कर्मचारी कार्य स्थल पर अपनी सेवाओं के दौरान किए गए कार्यों की अमिट शाप छोडें ताकि लोग उनकी सेवाओं को ताउम्र याद रखें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठकर जीतना झुकोगे उतना अच्छा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान उनका अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि हमारा परिवार है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि हरोली विस क्षेत्र को विकास भी बुलांदियों पर ले जाने के लिए मिलजुल कर कार्य करें। प्रदेश व देश भी आगे बढे़गा जब ग्रामीण स्तर तक विकास होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश को बाढ़ जैसी आपदों से निपटना पड़ा। प्रदेश में लगभग 1500 करोड़ रूपये की पानी की योजनाओं को नुक्सान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात कार्य करके योजनाओं को पुनः बहाल किया है जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने के लिए इन कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों कहा कि कर्मचारी कार्य संस्कृति को बढ़ाए। उन्होंने जिला अराजपत्रित संघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा उन्हें सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा कार्य किया गया है। हरोली में कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया गया अगले एक वर्ष तक इसका कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 33 रावमापा के माध्यमों से बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली-रापमुर पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल है जिस पर सेल्फी प्वांइट, प्याऊ, रैन शैल्टर व सीसीटीवी कैमरों की सुविधा मुहैया करवाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पानी के क्षेत्र में भी हरोली विस में एक नई क्रांति लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में 70 प्रतिशत पानी का प्रयोग किया जा चुका है तथा केवल 30 प्रतिशत पानी शेष है। उन्होंने कहा कि पानी की भरपाई के लिए क्षेत्र के 122 तालाबों को पुनः रिचार्ज़ करने के लिए 58 करोड़ रूपये तथा 11 करोड़ रूपये भू-जल को बढ़ाने के लिए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस देश का पहला ऐसा क्षेत्र होगा जहां हर घर और खेत में पानी की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर भी करोड़ों रूपये की धनराशि व्यय की जा रही है। इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हज़ार रूपये दान दिए। प्रीतिका ऑटोकास्ट कम्पनी बाथड़ी के कर्मचारियों ने भी 3 लाख 50 हज़ार रूपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी। इस अवसर पर परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, बाथू प्रधान सुरेखा राणा, जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जिला पैरा वैटनरी संघ के प्रधान मुकेश धीमान, एनजीओ ऑडिटर सुरेश अ़त्री, स्टेट एनजीओ जेएसवी अध्यक्ष राजीव पाठक, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार, संयुक्त सचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष राज्य पंप ऑप्रेटर संघ मनजीत जसवाल, ब्लॉक एनजीओ सदस्य प्रदीप कुमार, जेएसवी जेई हरोली संतोष कुमार, पूर्व जिला एनजीओ अध्यक्ष विपन राणा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ऊना, 21 जुलाई - ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा राजीव गांधी कॉमन सुविधा केंद्र बाथू में धन्यावाद समारोह का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके पर कर्मचारियों को , संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस की बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को जो दस गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरूआत कर दी गई है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का जो वायदा किया था उसे पहली 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है जिससे प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लेने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करके कर्मचारियों को भीख नहीं उन्हें उनका अधिकार दिया है। कर्मचारी 58-60 वर्ष तक निस्वार्थ रूप से सेवा करते हैं। इसलिए सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों का आहवान करते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वह तबादलों मे विश्वास नहीं रखते। कर्मचारी कार्य स्थल पर अपनी सेवाओं के दौरान किए गए कार्यों की अमिट शाप छोडें ताकि लोग उनकी सेवाओं को ताउम्र याद रखें।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठकर जीतना झुकोगे उतना अच्छा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान उनका अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि हमारा परिवार है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि हरोली विस क्षेत्र को विकास भी बुलांदियों पर ले जाने के लिए मिलजुल कर कार्य करें। प्रदेश व देश भी आगे बढे़गा जब ग्रामीण स्तर तक विकास होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश को बाढ़ जैसी आपदों से निपटना पड़ा। प्रदेश में लगभग 1500 करोड़ रूपये की पानी की योजनाओं को नुक्सान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात कार्य करके योजनाओं को पुनः बहाल किया है जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने के लिए इन कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों कहा कि कर्मचारी कार्य संस्कृति को बढ़ाए। उन्होंने जिला अराजपत्रित संघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा उन्हें सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा कार्य किया गया है। हरोली में कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया गया अगले एक वर्ष तक इसका कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 33 रावमापा के माध्यमों से बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली-रापमुर पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल है जिस पर सेल्फी प्वांइट, प्याऊ, रैन शैल्टर व सीसीटीवी कैमरों की सुविधा मुहैया करवाने का कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि पानी के क्षेत्र में भी हरोली विस में एक नई क्रांति लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में 70 प्रतिशत पानी का प्रयोग किया जा चुका है तथा केवल 30 प्रतिशत पानी शेष है। उन्होंने कहा कि पानी की भरपाई के लिए क्षेत्र के 122 तालाबों को पुनः रिचार्ज़ करने के लिए 58 करोड़ रूपये तथा 11 करोड़ रूपये भू-जल को बढ़ाने के लिए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस देश का पहला ऐसा क्षेत्र होगा जहां हर घर और खेत में पानी की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर भी करोड़ों रूपये की धनराशि व्यय की जा रही है।

इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हज़ार रूपये दान दिए। प्रीतिका ऑटोकास्ट कम्पनी बाथड़ी के कर्मचारियों ने भी 3 लाख 50 हज़ार रूपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी।

इस अवसर पर परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, बाथू प्रधान सुरेखा राणा, जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जिला पैरा वैटनरी संघ के प्रधान मुकेश धीमान, एनजीओ ऑडिटर सुरेश अ़त्री, स्टेट एनजीओ जेएसवी अध्यक्ष राजीव पाठक, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार, संयुक्त सचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष राज्य पंप ऑप्रेटर संघ मनजीत जसवाल, ब्लॉक एनजीओ सदस्य प्रदीप कुमार, जेएसवी जेई हरोली संतोष कुमार, पूर्व जिला एनजीओ अध्यक्ष विपन राणा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख सिरमौर ! नगर पंचायत राजगढ़ के पार्षद ने खुद उठाया नगर पंचायत राजगढ मे सफाई के लिए झाडू !
पिछला लेख ऊना ! अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं - उपमुख्यमंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 12, 2026 @ 07:21 am

0
मेष का आज का राशिफल (12 फरवरी, 2026) अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !