- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर 21 मार्च ! राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर द्वारा साइबर सेफ्टी एवं सीपीआर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में एक विशेष सेल्फी कॉर्नर भी स्थापित किया गया है, जहां लोग साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ फोटो लेकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। मेले के आखिरी दिन 23 मार्च को जिला प्रशासन के तत्वावधान में किशोर एवं किशोरियों के लिए साइबर सुरक्षा से बचाव हेतु तैयार दिशा-निर्देशों का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी स्थल पर डमी के माध्यम से सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक कौशल को बढ़ावा मिल सके। इसी क्रम में, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तिकरण निदेशालय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए “काइनेटिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम” का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन आयुष विभाग की विशेषज्ञ डॉ. एकता प्रियदर्शिनी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान तथा माइंड टीजर गेम्स के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। यह पहल न केवल साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गोंकृविशेषकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकोंकृके समग्र विकास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
मेले के आखिरी दिन 23 मार्च को जिला प्रशासन के तत्वावधान में किशोर एवं किशोरियों के लिए साइबर सुरक्षा से बचाव हेतु तैयार दिशा-निर्देशों का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शनी स्थल पर डमी के माध्यम से सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक कौशल को बढ़ावा मिल सके।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसी क्रम में, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के सशक्तिकरण निदेशालय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों के लिए “काइनेटिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम” का आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन आयुष विभाग की विशेषज्ञ डॉ. एकता प्रियदर्शिनी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान योग, प्राणायाम, ध्यान तथा माइंड टीजर गेम्स के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
यह पहल न केवल साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गोंकृविशेषकर युवाओं और वरिष्ठ नागरिकोंकृके समग्र विकास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -