- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई थाना बालूगंज क्षेत्र में अमल में लाई गई।दिनांक 31.03.2026 को पुलिस टीम थाना बालूगंज गश्त पर थी। शाम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश कुमार व इन्द्रजीत निवासी जिला कुल्लू अपनी गाड़ी नंबर Baleno में टुटू क्षेत्र में चरस/भांग की डिलीवरी देने आए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टुटू में पहुंचकर उक्त वाहन को चेक किया गया। जांच के दौरान वाहन में दो व्यक्ति— *कमलेश कुमार पुत्र श्री रामलाल निवासी गांव मशाडा डाकघर नगर तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 35 वर्ष तथा इन्द्रजीत पुत्र श्री मान सिंह निवासी गांव मशाडा डाकघर नगर तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 28 वर्ष* —मौजूद पाए गए। स्वतंत्र गवाहों को शामिल कर नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन से एक कैरी बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर कुल 1.055 किलोग्राम चरस/भांग अलग-अलग पाउच में बरामद की गई। इस संबंध में थाना बालूगंज में मुकदमा दिनांक 31.03.2026 अधीन धारा 20, 29 एनडी&पीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
शिमला , 01 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई थाना बालूगंज क्षेत्र में अमल में लाई गई।दिनांक 31.03.2026 को पुलिस टीम थाना बालूगंज गश्त पर थी। शाम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश कुमार व इन्द्रजीत निवासी जिला कुल्लू अपनी गाड़ी नंबर Baleno में टुटू क्षेत्र में चरस/भांग की डिलीवरी देने आए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टुटू में पहुंचकर उक्त वाहन को चेक किया गया।
जांच के दौरान वाहन में दो व्यक्ति— *कमलेश कुमार पुत्र श्री रामलाल निवासी गांव मशाडा डाकघर नगर तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 35 वर्ष तथा इन्द्रजीत पुत्र श्री मान सिंह निवासी गांव मशाडा डाकघर नगर तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 28 वर्ष* —मौजूद पाए गए। स्वतंत्र गवाहों को शामिल कर नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन से एक कैरी बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर कुल 1.055 किलोग्राम चरस/भांग अलग-अलग पाउच में बरामद की गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस संबंध में थाना बालूगंज में मुकदमा दिनांक 31.03.2026 अधीन धारा 20, 29 एनडी&पीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -