Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
  • मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
और अधिक खबरें

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला  ! सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों के कब्जे वाली जमीन की बेदखली को लेकर मुख्यमंत्री को मिला  ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला  ! सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल किसानों के कब्जे वाली जमीन की बेदखली को लेकर मुख्यमंत्री को मिला  ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - August 25, 2024 @ 07:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला, 25 अगस्त, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सेब उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा तथा संजय चौहान की अध्यक्षता मे किसानों के कब्जे वाली जमीन की बेदखली को लेकर मुख्यमंत्री को मिला। इसमें करीब 350 के करीब किसानों ने भाग लिया। सरकार की ओर से इस बैठक में राजस्व, कानून व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर, राज्य वित आयोग के अध्यक्ष नंद लाल उपस्थित रहे। सेब उत्पादक संघ से संजय घमटा, जय सिंह जेहटा, कृष्ण ब्रामटा, ललित चौहान, नरिंदर चौहान, अशोक झोहटा, नरेश वर्मा, नरेंद्र चौहान, रोहित, शवन लाल, कुलभूषण रावत, रिंकू, रोशन लाल, किमटा, अश्वनी पांजटा, सुनिल चौहान, अजय दुलटा, नरिंद्र मेहता, काकू राजटा के अतिरिक्त दर्शन ठाकुर, पिंकू , सुनिल चौहान, बंसी लाल दगान आदि ने भाग लिया।   प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश मे किसानों के कब्जे में जो जमीन है उसको लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बेदखली की कार्यवाही आरंभ कर दी गई। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में लाखों परिवारों के ऊपर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसमें अधिकतर गरीब परिवार शामिल है जिन्होने अपने रहने के लिए या तो मकान बनाए हैं या जमीन पर खेती कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इसलिए यदि बेदखली की कार्यवाही जारी रहती है तो लाखों लोगों के सिर से छत तथा उनका रोजी रोटी का साधन छीन लिया जाएगा।              वन संरक्षण कानून, 1980 के लागू होने के बाद से प्रदेश में वन भूमि के सारे अधिकार राज्य सरकार से छीन कर केंद्र सरकार के पास चले गए हैं। प्रदेश में आज करीब 70 प्रतिशत भूमि वन भूमि की श्रेणी में दर्ज की गई है तथा किसानों के पास कुल भूमि का करीब 14 प्रतिशत हिस्सा ही है। वन संरक्षण कानून, 1980 आने से पहले राज्य सरकार के पास अधिकार था कि वह वन और सरकारी भूमि नौतोड़ भूमि आबंटित कर सकती थी और इसके तहत नौतोड़ दिए जाते रहे हैं। परन्तु वन संरक्षण कानून, 1980 आने के पश्चात् अब राज्य सरकार भूमि आबंटित नही कर सकती है।            वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने किसानों के कब्जे में जमीन के नियमितीकरण के लिए एक नीति का निर्धारण कर जिन लोगों के कब्जे में जमीन है उनके कब्जों को नियमित किया जाएगा। उसके लिए भू राजस्व कानून की धारा 163(A) को जोड़ा गया। इसको लेकर प्रदेश भर में करीब 1, 66,000 आवेदन किए गए। इसके अतिरिक्त जब प्रदेश में जब सेटलमेंट हुआ तब भी लाखों लोगों को अवैध कब्जे के नोटिस थमाए गए थे तथा उन पर कार्यवाही चल रही है। परन्तु उसके पश्चात् आज तक किसी भी सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए तथा 2002 में सरकार द्वारा इस नियमितीकरण की नीति लाने के पश्चात् उच्च न्यायालय दाखिल मुकदमों के आधार पर दिए गए आदेशों के बाद कई बार बेदखली की कार्यवाही की जाती रही है। जिसमे प्रदेश भर में हजारों गरीब परिवारों की बेदखली की जाती रही है।            इस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे, जिसमें किसानों के कब्जे वाली जमीन के नियमितीकरण के लिए एक ठोस नीति निर्धारित की जाए तथा इसके लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाए कि वन संरक्षण कानून, 1980 में उसी तर्ज पर संशोधन किया जाए जैसे कि केन्द्र सरकार ने दिसम्बर, 2023 में बड़े औद्योगिक और कॉरपोरेट घरानों को जंगल में उद्योग लगाने तथा खनन करने के लिए हजारों बीघा जमीन देने का प्रावधान किया गया है। इसमें औद्योगिक उत्पादन के साथ ही साथ कृषि तथा बागवानी को भी शामिल कर भूमिहीन तथा गरीब किसानों को कम से कम 5 बीघा तक भूमि देने का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि अभी तक प्रदेश में *अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006* के प्रावधानों के अनुसार अन्य परंपरागत वन निवासी जिसके अंतर्गत प्रदेश की अधिकांश जनता आती है के पक्ष में जमीन देने की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। इस पर भी सरकार कार्यवाही कर भूमिहीन तथा गरीब किसानों को जमीन देने के लिए ठोस रूप से कार्यवाही करे। सरकार से प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि उच्च न्यायालय के आदेश को निरस्त करने के लिए उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर सरकार उचित कदम उठाए ताकि इस कार्यवाही पर रोक लगाई जा सके। वर्ष 2015 तथा 2019 में भी तत्कालीन सरकारों के द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर इस पर रोक लगाई गई थी।             मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखो परिवारों की रोजी रोटी से जुड़ी इस समस्या को समझते हुए उचित कार्यवाही करने के लिए कानूनी रूप से जो भी सम्भव हो सकेगा वो कदम उठाने का आश्वासन दिया तथा राजस्व तथा कानून मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने का भी आश्वासन दिया है। ताकि प्रदेश में कब्जों के नियमितिकरण के लिए ठोस नीति का निर्धारण किया जा सके। इसके साथ ही कानूनी परामर्श के अनुसार उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप का आश्वासन भी दिया गया।

शिमला, 25 अगस्त, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सेब उत्पादक संघ के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा तथा संजय चौहान की अध्यक्षता मे किसानों के कब्जे वाली जमीन की बेदखली को लेकर मुख्यमंत्री को मिला।

इसमें करीब 350 के करीब किसानों ने भाग लिया। सरकार की ओर से इस बैठक में राजस्व, कानून व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर, राज्य वित आयोग के अध्यक्ष नंद लाल उपस्थित रहे। सेब उत्पादक संघ से संजय घमटा, जय सिंह जेहटा, कृष्ण ब्रामटा, ललित चौहान, नरिंदर चौहान, अशोक झोहटा, नरेश वर्मा, नरेंद्र चौहान, रोहित, शवन लाल, कुलभूषण रावत, रिंकू, रोशन लाल, किमटा, अश्वनी पांजटा, सुनिल चौहान, अजय दुलटा, नरिंद्र मेहता, काकू राजटा के अतिरिक्त दर्शन ठाकुर, पिंकू , सुनिल चौहान, बंसी लाल दगान आदि ने भाग लिया। 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

 प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश मे किसानों के कब्जे में जो जमीन है उसको लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बेदखली की कार्यवाही आरंभ कर दी गई। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में लाखों परिवारों के ऊपर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसमें अधिकतर गरीब परिवार शामिल है जिन्होने अपने रहने के लिए या तो मकान बनाए हैं या जमीन पर खेती कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इसलिए यदि बेदखली की कार्यवाही जारी रहती है तो लाखों लोगों के सिर से छत तथा उनका रोजी रोटी का साधन छीन लिया जाएगा।
             

वन संरक्षण कानून, 1980 के लागू होने के बाद से प्रदेश में वन भूमि के सारे अधिकार राज्य सरकार से छीन कर केंद्र सरकार के पास चले गए हैं। प्रदेश में आज करीब 70 प्रतिशत भूमि वन भूमि की श्रेणी में दर्ज की गई है तथा किसानों के पास कुल भूमि का करीब 14 प्रतिशत हिस्सा ही है। वन संरक्षण कानून, 1980 आने से पहले राज्य सरकार के पास अधिकार था कि वह वन और सरकारी भूमि नौतोड़ भूमि आबंटित कर सकती थी और इसके तहत नौतोड़ दिए जाते रहे हैं। परन्तु वन संरक्षण कानून, 1980 आने के पश्चात् अब राज्य सरकार भूमि आबंटित नही कर सकती है। 
         

 वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने किसानों के कब्जे में जमीन के नियमितीकरण के लिए एक नीति का निर्धारण कर जिन लोगों के कब्जे में जमीन है उनके कब्जों को नियमित किया जाएगा। उसके लिए भू राजस्व कानून की धारा 163(A) को जोड़ा गया। इसको लेकर प्रदेश भर में करीब 1, 66,000 आवेदन किए गए। इसके अतिरिक्त जब प्रदेश में जब सेटलमेंट हुआ तब भी लाखों लोगों को अवैध कब्जे के नोटिस थमाए गए थे तथा उन पर कार्यवाही चल रही है। परन्तु उसके पश्चात् आज तक किसी भी सरकार द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए तथा 2002 में सरकार द्वारा इस नियमितीकरण की नीति लाने के पश्चात् उच्च न्यायालय दाखिल मुकदमों के आधार पर दिए गए आदेशों के बाद कई बार बेदखली की कार्यवाही की जाती रही है। जिसमे प्रदेश भर में हजारों गरीब परिवारों की बेदखली की जाती रही है।
           

इस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश सरकार आने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे, जिसमें किसानों के कब्जे वाली जमीन के नियमितीकरण के लिए एक ठोस नीति निर्धारित की जाए तथा इसके लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाए कि वन संरक्षण कानून, 1980 में उसी तर्ज पर संशोधन किया जाए जैसे कि केन्द्र सरकार ने दिसम्बर, 2023 में बड़े औद्योगिक और कॉरपोरेट घरानों को जंगल में उद्योग लगाने तथा खनन करने के लिए हजारों बीघा जमीन देने का प्रावधान किया गया है। इसमें औद्योगिक उत्पादन के साथ ही साथ कृषि तथा बागवानी को भी शामिल कर भूमिहीन तथा गरीब किसानों को कम से कम 5 बीघा तक भूमि देने का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि अभी तक प्रदेश में *अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006* के प्रावधानों के अनुसार अन्य परंपरागत वन निवासी जिसके अंतर्गत प्रदेश की अधिकांश जनता आती है के पक्ष में जमीन देने की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। इस पर भी सरकार कार्यवाही कर भूमिहीन तथा गरीब किसानों को जमीन देने के लिए ठोस रूप से कार्यवाही करे। सरकार से प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि उच्च न्यायालय के आदेश को निरस्त करने के लिए उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर सरकार उचित कदम उठाए ताकि इस कार्यवाही पर रोक लगाई जा सके। वर्ष 2015 तथा 2019 में भी तत्कालीन सरकारों के द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर इस पर रोक लगाई गई थी।
           

 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखो परिवारों की रोजी रोटी से जुड़ी इस समस्या को समझते हुए उचित कार्यवाही करने के लिए कानूनी रूप से जो भी सम्भव हो सकेगा वो कदम उठाने का आश्वासन दिया तथा राजस्व तथा कानून मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने का भी आश्वासन दिया है। ताकि प्रदेश में कब्जों के नियमितिकरण के लिए ठोस नीति का निर्धारण किया जा सके। इसके साथ ही कानूनी परामर्श के अनुसार उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप का आश्वासन भी दिया गया।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला  ! कांग्रेस ने पहले बेरोजगार युवाओं अब कर्मियों-पैंशनरों को उतारा सड़कों पर : परमार  ! 
पिछला लेख शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

विशाल सूद-February 15, 2026 @ 09:37 pm

0
शिमला, 15 फरवरी  [ विशाल सूद  ] !  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

February 15, 2026 @ 09:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !