Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
और अधिक खबरें

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! अध्यापकों के साथ विद्यार्थी भी विदेश में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगेः मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! अध्यापकों के साथ विद्यार्थी भी विदेश में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगेः मुख्यमंत्री !

60 प्रतिशत बन चुके भवनों को दो साल में करेंगे पूराः सीएम

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - August 20, 2024 @ 07:34 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 20 अगस्त ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी देवरा घट्टी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी देवरा घट्टी स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की और कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों को किट प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों के भवनों का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है, उन्हें पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाएगी ताकि दो वर्षों के भीतर ही ये बनकर तैयार हो जाए।   ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकार ने डाइट मनी को 240 से बढ़ाकर 400 रुपए, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपए किया है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपए किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली यात्रा सुविधाओं में भी बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु वर्ग में भी जिला और राज्य स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पिछले 20 महीने से कार्य कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा रैंकिंग में खिसककर 18वें स्थान पर पहुंच गया है, इसलिए वर्तमान सरकार शिक्षा में व्यापक व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जिनमें स्मार्ट क्लास रूम, ऑडियो-वीडियो विजुअल टीचिंग और खेल जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही स्कूलों को स्मार्ट यूनिफॉर्म अपनी मर्जी से चुनने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 99 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य थी, जिन्हें राज्य सरकार ने बंद कर दिया है, जबकि पांच से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है तथा शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यकता के आधार पर भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कड़े फैसलों से थोड़ी नाराजगी जरूर हो सकती है, लेकिन आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आएंगे। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘मैं स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। स्कूल में हम मैट पर बैठते थे और कभी-कभी अध्यापकों से डांट भी पड़ती थी। मैं कहना चाहता हूं कि घर के बाद बच्चे के विकास में स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन हमें सोचना होगा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम क्यों हो रही है। मेरा गुणात्मक शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान है और इसी दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पहली बार 200 अध्यापकों को सिंगापुर में एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से राज्य सरकार अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को भी एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि दस वर्षों बाद कोठी देवरा घट्टी में स्कूल का निर्माण हुआ है, जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं और प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। अनाथ बच्चों की शिक्षा, रहन सहन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रावधान वर्तमान राज्य सरकार ने एक कानून बनाकर किया है। जिला कांगड़ा के लुथान में मुख्यमंत्री सुख आश्रय परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री की सोच का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री गंभीरता से काम कर रहे हैं।इससे पूर्व, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सोलन पधारने पर स्वागत किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और बावा हरदीप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र सेठी और रमेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हुसन चंद, ब्लॉक कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शिमला , 20 अगस्त ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी देवरा घट्टी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी देवरा घट्टी स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की और कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों को किट प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों के भवनों का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है, उन्हें पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाएगी ताकि दो वर्षों के भीतर ही ये बनकर तैयार हो जाए।  

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकार ने डाइट मनी को 240 से बढ़ाकर 400 रुपए, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपए किया है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपए किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली यात्रा सुविधाओं में भी बढ़ौतरी की है।

उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु वर्ग में भी जिला और राज्य स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पिछले 20 महीने से कार्य कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा रैंकिंग में खिसककर 18वें स्थान पर पहुंच गया है, इसलिए वर्तमान सरकार शिक्षा में व्यापक व्यवस्था परिवर्तन कर रही है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जिनमें स्मार्ट क्लास रूम, ऑडियो-वीडियो विजुअल टीचिंग और खेल जैसी सुविधाएं होंगी।

इसके साथ ही स्कूलों को स्मार्ट यूनिफॉर्म अपनी मर्जी से चुनने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 99 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य थी, जिन्हें राज्य सरकार ने बंद कर दिया है, जबकि पांच से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है तथा शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यकता के आधार पर भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कड़े फैसलों से थोड़ी नाराजगी जरूर हो सकती है, लेकिन आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आएंगे।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा, ‘‘मैं स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। स्कूल में हम मैट पर बैठते थे और कभी-कभी अध्यापकों से डांट भी पड़ती थी। मैं कहना चाहता हूं कि घर के बाद बच्चे के विकास में स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन हमें सोचना होगा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम क्यों हो रही है। मेरा गुणात्मक शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान है और इसी दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पहली बार 200 अध्यापकों को सिंगापुर में एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से राज्य सरकार अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को भी एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि दस वर्षों बाद कोठी देवरा घट्टी में स्कूल का निर्माण हुआ है, जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं और प्रदेश के 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया है। अनाथ बच्चों की शिक्षा, रहन सहन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रावधान वर्तमान राज्य सरकार ने एक कानून बनाकर किया है।

जिला कांगड़ा के लुथान में मुख्यमंत्री सुख आश्रय परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री की सोच का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री गंभीरता से काम कर रहे हैं।
इससे पूर्व, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सोलन पधारने पर स्वागत किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और बावा हरदीप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र सेठी और रमेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हुसन चंद, ब्लॉक कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा और पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! इंडियन ऑयल द्वारा ककीरा जरई में एलपीजी वितरक के लिए आवेदन आमंत्रित !
पिछला लेख शिमला ! डॉक्टरों को बारिश में घंटों इंतज़ार करवाने के बाद कुछ लोगों से मिलकर खानापूर्ति करने कर बोले नेता प्रतिपक्ष !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !

February 11, 2026 @ 04:06 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

K S Premi --February 12, 2026 @ 10:21 am

0
चम्बा !  लोक निर्माण विभाग जिला चम्वा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

February 12, 2026 @ 07:21 am

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

ज्योतिष,खबर हिमाचल से

!! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !