Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
और अधिक खबरें

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - March 25, 2023 @ 07:46 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,25 मार्च !  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने केे दृष्टिगत प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज राजकीय उत्कृष्ट डिग्री कॉलेज संजौली के वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संजौली महाविद्यालय में उत्कृष्ट अधोसंरचना स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने साहसिक पर्यटन के नए पाठ्यक्रम शुरू करने तथा कॉलेज के लिए डिजिटल पुस्तकालय और कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से एम.ए. अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की कक्षाएं शुरू करने, महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग केंद्र और जीआईए रिमोट सैंसिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत तथा समर्पण से न्यायिक, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें उभरती हुई तकनीक को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के दृष्टिगत अध्यापकों की क्षमता निर्माण के लिए विदेशों में पुनश्चर्या भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी। युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की सबसिडी प्रदान करेगी। गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सभी सुविधाएं आगामी वित्त वर्ष से प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव लाएगा और आगामी समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास स्वयं को दोहराता है और अपने बीते समय को सदैव याद रखना चाहिए। संजौली महाविद्यालय में बिताए लम्हों का स्मरण करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस महाविद्यालय में केन्द्रीय छात्र संघ के चार चुनाव लड़े और सभी में विजय हासिल की। वर्तमान में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ वंचित वर्गों को मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आगामी 10 वर्षों में देश का आदर्श एवं उन्नत राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ कार्य करते हुए बड़े बदलाव लाने आवश्यक हैं।  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने संजौली कॉलेज और यहां के अध्यापकों के अपार योगदान की सराहना की और जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी राज्य बनाना है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए डेस्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संजौली कॉलेज और राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।  उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्रों के साथ-साथ पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.बी. मेहता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज की विजिटर बुक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा ‘जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें’ ।  विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुलदीप राठौड़, हरीश जनारथा और अजय सोलंकी, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, अध्यक्ष जिला परिषद शिमला चंद्र प्रभा नेगी, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs

शिमला ,25 मार्च !  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने केे दृष्टिगत प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है। आज राजकीय उत्कृष्ट डिग्री कॉलेज संजौली के वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संजौली महाविद्यालय में उत्कृष्ट अधोसंरचना स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने साहसिक पर्यटन के नए पाठ्यक्रम शुरू करने तथा कॉलेज के लिए डिजिटल पुस्तकालय और कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से एम.ए. अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की कक्षाएं शुरू करने, महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग केंद्र और जीआईए रिमोट सैंसिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत तथा समर्पण से न्यायिक, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें उभरती हुई तकनीक को अपनाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के दृष्टिगत अध्यापकों की क्षमता निर्माण के लिए विदेशों में पुनश्चर्या भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी। युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की सबसिडी प्रदान करेगी। गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सभी सुविधाएं आगामी वित्त वर्ष से प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर वंचित और कमजोर वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव लाएगा और आगामी समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास स्वयं को दोहराता है और अपने बीते समय को सदैव याद रखना चाहिए। संजौली महाविद्यालय में बिताए लम्हों का स्मरण करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस महाविद्यालय में केन्द्रीय छात्र संघ के चार चुनाव लड़े और सभी में विजय हासिल की। वर्तमान में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ वंचित वर्गों को मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आगामी 10 वर्षों में देश का आदर्श एवं उन्नत राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ कार्य करते हुए बड़े बदलाव लाने आवश्यक हैं।

 उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने संजौली कॉलेज और यहां के अध्यापकों के अपार योगदान की सराहना की और जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी राज्य बनाना है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे तथा सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए डेस्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संजौली कॉलेज और राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

 उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्रों के साथ-साथ पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.बी. मेहता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज की विजिटर बुक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा ‘जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें’ ।

 विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुलदीप राठौड़, हरीश जनारथा और अजय सोलंकी, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, अध्यक्ष जिला परिषद शिमला चंद्र प्रभा नेगी, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! जहां से शुरू हुआ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर, वहीं बने मुख्यतिथि ! 
पिछला लेख शिमला ! सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम: बागवानी मंत्री ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

विशाल सूद-February 11, 2026 @ 09:54 pm

0
सोलन , 11 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चंडीगढ़ - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलोगड़ा के

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !