Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

      Khabar Himachal Se

      सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

      खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !
  • शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !
  • सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !
  • शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !
  • हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !
  • मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !
  • हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 11वें बजट सत्र हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध !
  • हमीरपुर ! शहीद अमन शर्मा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया !
  • चम्बा ! उपायुक्त ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा  !
  • !! राशिफल 15 फरवरी 2026 रविवार !!
  • शिमला ! शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे सशक्त कदम ! 
  • ऊना ! सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी !
  • शिमला ! विधान सभा अध्यक्ष ने दी देश व प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई !
  • शिमला ! रॉयल एनफ़ील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3: अंतिम पीरियड के जोरदार उछाल के साथ हुमास वॉरियर्स ने पुरुष खिताब जीता !
  • बिलासपुर ! जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिलासपुर भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत !
  • सिरमौर ! अपने नेताओं द्वारा रखी गई मांगों को भी बातों ही बातों में टाल गए सीएम : विधायक रीना कश्यप !
  • शिमला ! विधानसभा सत्र के दौरान रहेगी मजबूत कानून व्यवस्था- उपायुक्त !
  • चम्बा ! शिवानी शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया सर्व टीजीटी कैडर महासंघ जिला चम्बा का प्रधान  !
और अधिक खबरें

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - May 26, 2023 @ 08:19 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये बस अड्डे, 3.94 करोड़ रुपये की लागत से गलुआ से मैहवा पंचायत घर से टटांह सम्पर्क मार्ग और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-ढंगर संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होेने वाले धार से ढंगर वाया लूंसू सड़क और 5.05 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली पीर बड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर वाया पनयाली सड़क की आधारशिला रखी। हरिपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘देहरा मेरा’ का नारा देते हुए कहा कि देहरा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलौजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा। तीन वर्ष की समय अवधि में इसके बनकर तैयार होने की सम्भावना हैं और इसके स्थापित होने से 5000 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा, सरकार पौेंग झील में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही है और इसके लिए 70 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं। क्षेत्र मे हॉट एयर बैलून गतिविधि तथा फ्लोटिंग होटल के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार युवाओं को शिकारा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से लंबित निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए उन्होंने स्वयं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है और उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया हैै, जिसके तहत राज्य सरकार 27 वर्ष की आयु तक उनकी पूर्ण देखभाल करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक होशियार सिंह की मांग पर क्षेत्र में पांच नए बस रूटों के संचालन और भविष्य में बीडीओ कार्यालय का पुनर्गठन करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और स्विमिंग पूल के साथ एक इनडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे। उन्होन कहा कि प्रदेश की विधवाओं और एकल नारिया  को घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार हिम गंगा योजना शुरू कर रही है। इसके अतंर्गत पशुपालकों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता के अवाध समर्थन से 5 माह पहले कांग्रेस सरकार का गठन हुआ है। राज्य सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए जन हित मंे कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। प्रदेश के विकास मंे सरकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका को देखते हुए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि एचपीएसईबीएल के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। जून माह से स्पिति घाटी की महिलाओं को भी यह लाभ प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें प्रथम चरण में प्री-नर्सरी तथा नर्सरी विंग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जाएगा, जहां लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की ओर भी कदम उठा रही है। मंत्रिमण्डल की पिछली बैठक मंे शिक्षा विभाग में लगभग 6 हजार शिक्षकों के पद भरने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबन्धन के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को पुनः पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। धन की कमी के कारण विकासात्मक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने ऋण लिए हैं, लेकिन उधार पर निर्भरता को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए संसाधन सृजित किए जा रहे हैं। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के उपरान्त पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिपुर आए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के इस दौरे के प्रति क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने देहरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होेंने क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का जुलॉजिकल पार्क प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व, सपड़ी हेलीपैड से लेकर हरिपुर तक लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। खबली में पूर्व विधायक रमेश ध्वाला ने भी मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज शर्मा ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, होशियार सिंह तथा मलेन्द्र राजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर, कांग्रेस नेता नरदेव कंवर, सुरेन्द्र मनकोटिया, राम चन्द्र पठानिया, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs    

शिमला ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये बस अड्डे, 3.94 करोड़ रुपये की लागत से गलुआ से मैहवा पंचायत घर से टटांह सम्पर्क मार्ग और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-ढंगर संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होेने वाले धार से ढंगर वाया लूंसू सड़क और 5.05 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली पीर बड़ सत्संग घर से राधा स्वामी सत्संग घर वाया पनयाली सड़क की आधारशिला रखी।

हरिपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘देहरा मेरा’ का नारा देते हुए कहा कि देहरा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलौजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा। तीन वर्ष की समय अवधि में इसके बनकर तैयार होने की सम्भावना हैं और इसके स्थापित होने से 5000 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इसके अलावा, सरकार पौेंग झील में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दे रही है और इसके लिए 70 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं। क्षेत्र मे हॉट एयर बैलून गतिविधि तथा फ्लोटिंग होटल के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार युवाओं को शिकारा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से लंबित निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए उन्होंने स्वयं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 6000 अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है और उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया हैै, जिसके तहत राज्य सरकार 27 वर्ष की आयु तक उनकी पूर्ण देखभाल करेगी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय विधायक होशियार सिंह की मांग पर क्षेत्र में पांच नए बस रूटों के संचालन और भविष्य में बीडीओ कार्यालय का पुनर्गठन करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और स्विमिंग पूल के साथ एक इनडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे।

उन्होन कहा कि प्रदेश की विधवाओं और एकल नारिया  को घर बनाने के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार हिम गंगा योजना शुरू कर रही है। इसके अतंर्गत पशुपालकों से गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता के अवाध समर्थन से 5 माह पहले कांग्रेस सरकार का गठन हुआ है। राज्य सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए जन हित मंे कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। प्रदेश के विकास मंे सरकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका को देखते हुए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि एचपीएसईबीएल के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु की 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। जून माह से स्पिति घाटी की महिलाओं को भी यह लाभ प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें प्रथम चरण में प्री-नर्सरी तथा नर्सरी विंग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जाएगा, जहां लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने की ओर भी कदम उठा रही है। मंत्रिमण्डल की पिछली बैठक मंे शिक्षा विभाग में लगभग 6 हजार शिक्षकों के पद भरने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबन्धन के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को पुनः पटरी पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। धन की कमी के कारण विकासात्मक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने ऋण लिए हैं, लेकिन उधार पर निर्भरता को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए संसाधन सृजित किए जा रहे हैं।

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने क्षेत्र में विकासात्मक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के उपरान्त पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री हरिपुर आए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के इस दौरे के प्रति क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने देहरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होेंने क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का जुलॉजिकल पार्क प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पूर्व, सपड़ी हेलीपैड से लेकर हरिपुर तक लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। खबली में पूर्व विधायक रमेश ध्वाला ने भी मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज शर्मा ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, होशियार सिंह तथा मलेन्द्र राजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर, कांग्रेस नेता नरदेव कंवर, सुरेन्द्र मनकोटिया, राम चन्द्र पठानिया, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 
   
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! आबकारी विभाग ने 8 लाख अवैध शराब व तीस हजार लीटर कच्ची लाहन पकडी !
पिछला लेख शिमला ! आज वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में वन रक्षकों के 69वें सत्र के दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी पांच दिवसीय हड़ताल पर !

February 14, 2026 @ 08:52 pm

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

February 15, 2026 @ 09:37 pm

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

विशाल सूद-February 15, 2026 @ 09:37 pm

0
शिमला, 15 फरवरी  [ विशाल सूद  ] !  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनि भारद्वाज ने

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

February 15, 2026 @ 09:32 pm

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

February 15, 2026 @ 09:24 pm

हमीरपुर ! प्रदेश को ब्याज तथा कर्ज से मुक्त करवाने के लिए उचित कदम उठाने पर मांगेंगे सुझाव : अनुराग ठाकुर !

February 15, 2026 @ 09:20 pm

मंडीः ! बाबा भूतनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान, एक महीने बाद दिखे अपने निज स्वरूप में  !

February 15, 2026 @ 09:11 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला ! कांग्रेस राज में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मरीजों को योजनाओं का आधा-अधूरा लाभ” : संदीपनि भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सुजानपुर ! महाशिवरात्रि पर मंदिर-मंदिर गूंजा “हर हर महादेव”, भंडारों-जगरातों में उमड़ा जनसैलाब , शिवमय हुआ सुजानपुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल बजट सत्र कल से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !