Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      Khabar Himachal Se

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला !
  • !! राशिफल 11 फरवरी 2026 बुधवार !!
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
और अधिक खबरें

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - June 6, 2023 @ 09:46 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 6 जून ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में पोषण सुरक्षा के लिए मोटा अनाज विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय खाद्य वर्ष मना रहा है, भारत इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में मोटे अनाज की अधिक आवश्यकता है और हम इसे लगभग भूल चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम श्री अन्न रखा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक है और यह वैश्विक उत्पादन का 20 प्रतिशत और एशिया के उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव पर 5 मार्च, 2021 को घोषणा की कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्व में मोटे अनाज की 13 किस्में हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के लिए बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, सांवाक, कांगनी, छैना और कोदो सहित 8 मोटे अनाज शामिल हैं। राज्यपाल ने कहा कि मोटे अनाज की खेती दुनिया के 131 देशों में की जाती है और इनमें से अधिकांश को उगाना आसान और कम लागत वाला है। उन्होंने कहा कि यह अन्य फसलों की तुलना में जल्दी तैयार भी हो जाती है। यह पोषण से भरपूर और स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों में कुपोषण की समस्या को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आयरन और जिंक की कमी वर्ष 2050 तक भारत के लोगों के बीच एक बड़ी समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत में लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या, जिसमें 61 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, आयरन की कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि इस कुपोषण को दूर करने में मोटे अनाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें सुपरफूड्स भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट् के अनुसार श्री अन्न भारत और पड़ोसी देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। शुक्ल ने कहा कि मोटे अनाज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से अधिक प्रभावित नहीं हुए हैं और इसी कारण इन्हें जलवायु-स्मार्ट अनाज भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में 12-13 राज्यों में श्री अन्न की खेती होती है और आज खपत बढ़कर 14 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन फसलों को लगभग 6.71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है और वार्षिक उत्पादन 5.88 हजार टन है। उन्होंने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने और इसके लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक भारत को विश्व गुरु बनाने और मोटे अनाज को प्रचलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर को देश के 74 कृषि विश्वविद्यालयों में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों से नई तकनीकों द्वारा किसानों को लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रयासों से कई किसानों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान केंद्रों में प्रायोगिक तौर पर स्थानीय खाद्य किस्मों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पदमश्री नेक राम शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से श्रीअन्न यानि पोषक अनाज भविष्य में खाने के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से वह प्राकृतिक खेती तथा पोषक अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित हुए। उन्होंने कहा कि पोषक अनाज प्राचीन काल से हमारे पारम्परिक कृषि प्रचलन का हिस्सा रहा है लेकिन भूमि के अत्याधिक दोहन तथा बेतरतीब विकास के कारण आज रसायनों का उपयोग किया जा रहा है जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पोषक अनाज की महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषक अनाज हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने पोषक अनाज की नौ किस्मों पर चर्चा की तथा गौ-पालन पर बल दिया। उन्होंने कहा क हमारी संस्कृति पोषक अनाज से जुड़ी है। उन्होंने वनों की विविधता को समझने पर बल देते हुए कहा कि वन पोषक फलों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो हमें पोषक अनाज का सेवन करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, प्रोफेसर, वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs  

शिमला , 6 जून ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में पोषण सुरक्षा के लिए मोटा अनाज विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय खाद्य वर्ष मना रहा है, भारत इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में मोटे अनाज की अधिक आवश्यकता है और हम इसे लगभग भूल चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम श्री अन्न रखा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक है और यह वैश्विक उत्पादन का 20 प्रतिशत और एशिया के उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव पर 5 मार्च, 2021 को घोषणा की कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्व में मोटे अनाज की 13 किस्में हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के लिए बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, सांवाक, कांगनी, छैना और कोदो सहित 8 मोटे अनाज शामिल हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मोटे अनाज की खेती दुनिया के 131 देशों में की जाती है और इनमें से अधिकांश को उगाना आसान और कम लागत वाला है। उन्होंने कहा कि यह अन्य फसलों की तुलना में जल्दी तैयार भी हो जाती है। यह पोषण से भरपूर और स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों में कुपोषण की समस्या को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आयरन और जिंक की कमी वर्ष 2050 तक भारत के लोगों के बीच एक बड़ी समस्या बन सकती है।

उन्होंने कहा कि आज भी भारत में लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या, जिसमें 61 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, आयरन की कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि इस कुपोषण को दूर करने में मोटे अनाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें सुपरफूड्स भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट् के अनुसार श्री अन्न भारत और पड़ोसी देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

शुक्ल ने कहा कि मोटे अनाज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से अधिक प्रभावित नहीं हुए हैं और इसी कारण इन्हें जलवायु-स्मार्ट अनाज भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में 12-13 राज्यों में श्री अन्न की खेती होती है और आज खपत बढ़कर 14 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन फसलों को लगभग 6.71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है और वार्षिक उत्पादन 5.88 हजार टन है।

उन्होंने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने और इसके लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक भारत को विश्व गुरु बनाने और मोटे अनाज को प्रचलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर को देश के 74 कृषि विश्वविद्यालयों में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों से नई तकनीकों द्वारा किसानों को लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रयासों से कई किसानों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान केंद्रों में प्रायोगिक तौर पर स्थानीय खाद्य किस्मों का रोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता पदमश्री नेक राम शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से श्रीअन्न यानि पोषक अनाज भविष्य में खाने के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से वह प्राकृतिक खेती तथा पोषक अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित हुए।

उन्होंने कहा कि पोषक अनाज प्राचीन काल से हमारे पारम्परिक कृषि प्रचलन का हिस्सा रहा है लेकिन भूमि के अत्याधिक दोहन तथा बेतरतीब विकास के कारण आज रसायनों का उपयोग किया जा रहा है जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पोषक अनाज की महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषक अनाज हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

उन्होंने पोषक अनाज की नौ किस्मों पर चर्चा की तथा गौ-पालन पर बल दिया। उन्होंने कहा क हमारी संस्कृति पोषक अनाज से जुड़ी है। उन्होंने वनों की विविधता को समझने पर बल देते हुए कहा कि वन पोषक फलों से समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो हमें पोषक अनाज का सेवन करना चाहिए।

कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, प्रोफेसर, वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


 
साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों को लेकर की चर्चा !
पिछला लेख सोलन ! एचआरटीसी की बस सेवा के समय में बदलाव किए जाने से लोगों ने जताई आपत्ति !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !

February 11, 2026 @ 04:00 pm

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

February 11, 2026 @ 09:54 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

विशाल सूद-February 11, 2026 @ 09:54 pm

0
सोलन , 11 फरवरी [ विशाल सूद ] ! चंडीगढ़ - शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलोगड़ा के

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !