Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्यपाल ने गिरि गंगा जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ किया !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्यपाल ने गिरि गंगा जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ किया !

महिला मंडलों से प्रकृति के संरक्षण के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने का आह्वान किया

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - May 26, 2025 @ 07:37 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 26 मई [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल में लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित गिरि गंगा में जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और वन एवं जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में चिनार का पौधा भी रोपित किया, जो प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वच्छता अभियान का आयोजन होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय महिला मंडलों के सहयोग से किया गया। राज्यपाल ने महिला मंडलों को पौधे भेंट किए और उन्हें अपनी-अपनी पंचायतों में पारंपरिक जल निकायों के रखरखाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। राज्यपाल ने महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण और मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इन दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन का स्रोत है और हमें इसकी शुद्धता और निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए। गिरि गंगा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे आस्था, वन और भूमि से जुड़ी विरासत बताया। शिव प्रताप शुक्ल ने जलवायु परिवर्तन और घटते प्राकृतिक संसाधनों की चुनौतियों के दृष्टिगत गिरि गंगा जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जल स्रोत न केवल अमूल्य प्राकृतिक संपत्ति हैं, बल्कि पवित्र विरासत भी हैं जिन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संबंधी समस्याओं को दूर करने में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और एसडीआरएफ की सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि ये संगठन पारंपरिक रूप से आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हैं और अब पारिस्थितिक संरक्षण में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में, पारंपरिक जल स्रोतों ने सदियों से लोगों को अमूल्य जल की सुविधा प्रदान की है। दुर्भाग्यवश आधुनिकीकरण और शहरीकरण के कारण यह उपेक्षित हुए हैं और अब उन्हें पुनर्जीवित करने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय समुदायों, विशेषकर युवाओं से पेड़ों और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजकीय पहल नहीं, बल्कि जल संरक्षण एक जन आंदोलन बनना चाहिए। इससे पहले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तथा होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं की कमांडेंट जनरल सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 950 पारंपरिक जल स्रोतों की पहचान की गई है। इनमें से 236 की स्वच्छता का कार्य विभाग की 74 कंपनियों तथा 14 प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा किया जा चुका है। गिरि गंगा इस पहल का 237वां जल स्रोत है। उन्होंने इन जल स्रोतों की पहचान और संचालन में महिला मंडलों की सराहना की तथा कहा कि महिलाएं इन स्थलों को स्वच्छ तथा क्रियाशील बनाए रखने के लिए निरीक्षक की भूमिका निभाएंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह स्थल स्वच्छ और निरंतर बने रहें।कमांडेंट राज पाल नेपटा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडलों के सदस्य, होमगार्ड के कमांडेंट कुलदीप कपिल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, गिरि गंगा इको-टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष लोकपाल शरखोली तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

शिमला , 26 मई [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के जुब्बल उपमंडल में लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित गिरि गंगा में जल स्रोत पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और वन एवं जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में चिनार का पौधा भी रोपित किया, जो प्रकृति के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

स्वच्छता अभियान का आयोजन होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय महिला मंडलों के सहयोग से किया गया। राज्यपाल ने महिला मंडलों को पौधे भेंट किए और उन्हें अपनी-अपनी पंचायतों में पारंपरिक जल निकायों के रखरखाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

राज्यपाल ने महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण और मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इन दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन का स्रोत है और हमें इसकी शुद्धता और निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए। गिरि गंगा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे आस्था, वन और भूमि से जुड़ी विरासत बताया।

शिव प्रताप शुक्ल ने जलवायु परिवर्तन और घटते प्राकृतिक संसाधनों की चुनौतियों के दृष्टिगत गिरि गंगा जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जल स्रोत न केवल अमूल्य प्राकृतिक संपत्ति हैं, बल्कि पवित्र विरासत भी हैं जिन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।

उन्होंने पर्यावरण संबंधी समस्याओं को दूर करने में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा और एसडीआरएफ की सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि ये संगठन पारंपरिक रूप से आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हैं और अब पारिस्थितिक संरक्षण में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में, पारंपरिक जल स्रोतों ने सदियों से लोगों को अमूल्य जल की सुविधा प्रदान की है। दुर्भाग्यवश आधुनिकीकरण और शहरीकरण के कारण यह उपेक्षित हुए हैं और अब उन्हें पुनर्जीवित करने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय समुदायों, विशेषकर युवाओं से पेड़ों और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजकीय पहल नहीं, बल्कि जल संरक्षण एक जन आंदोलन बनना चाहिए।

इससे पहले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तथा होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं की कमांडेंट जनरल सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 950 पारंपरिक जल स्रोतों की पहचान की गई है। इनमें से 236 की स्वच्छता का कार्य विभाग की 74 कंपनियों तथा 14 प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा किया जा चुका है। गिरि गंगा इस पहल का 237वां जल स्रोत है।

उन्होंने इन जल स्रोतों की पहचान और संचालन में महिला मंडलों की सराहना की तथा कहा कि महिलाएं इन स्थलों को स्वच्छ तथा क्रियाशील बनाए रखने के लिए निरीक्षक की भूमिका निभाएंगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह स्थल स्वच्छ और निरंतर बने रहें।कमांडेंट राज पाल नेपटा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडलों के सदस्य, होमगार्ड के कमांडेंट कुलदीप कपिल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, गिरि गंगा इको-टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष लोकपाल शरखोली तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! चम्बा-किलाड़ (साच पास) रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ !
पिछला लेख शिमला ! विमल नेगी के परिजनों से भाजपा को नही संवेदना,भाजपा कर रही सीएम की छवि खराब करने की कर रहे कोशिश : नरेश चौहान !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !