- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 17 मई [ विशाल सूद ] ! एमटीबी शिमला साइकिल रेस के 12वें संस्करण का आगाज ऐतिहासिक रिज मैदान से हो गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) द्वारा हिमाचल पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश साइक्लिंग संघ के सहयोग से किया जा रहा है। तीन दिवसीय साइकिल रेस को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में देशभर से 101 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो पहाड़ों पर 120 किलोमीटर लम्बा रोमांचक सफर तय करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साइकिल रेस हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम काफी सहयोग कर रहे हैं। साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यावरण, स्वच्छ जलवायु को बनाए रखने के लिए हमें ग्रीन एनर्जी की तरफ जाने की आवश्यकता है। ग्रीन एरिया को बचाए रखने के लिए सरकार ने कई क्षेत्रों को ग्रीन एरिया घोषित किया है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि यहां की प्राकृतिक सौंदर्य और जलवायु को बचाया जा सके सरकार इस दृष्टि से कार्य कर रही है। वहीं इस दौरान हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि एमटीवी शिमला साइकिल रैली का यह 12 वाँ संस्करण है। पिछले 20 वर्षों से साइक्लिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस बार इस प्रतियोगिता में 101 प्रतिभागी पूरी देशभर से शामिल हो रहे हैं जिसमें दो विदेशी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों से जिस तरह का माहौल देश में बना था उससे प्रतिभागी कुछ कम हैं। वही इस दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि साइक्लिंग पर्यावरण को स्वच्छ रहने रखने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। लोगों को गाड़ियों के बजाय साइकिल के सफर को चुनना चाहिए। पहाड़ों पर साइकलिंग का सफर काफी रोमांचक रहता है। वे इसके लिए काफी उत्साहित है।
शिमला , 17 मई [ विशाल सूद ] ! एमटीबी शिमला साइकिल रेस के 12वें संस्करण का आगाज ऐतिहासिक रिज मैदान से हो गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) द्वारा हिमाचल पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश साइक्लिंग संघ के सहयोग से किया जा रहा है। तीन दिवसीय साइकिल रेस को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस में देशभर से 101 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो पहाड़ों पर 120 किलोमीटर लम्बा रोमांचक सफर तय करेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साइकिल रेस हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम काफी सहयोग कर रहे हैं। साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पर्यावरण, स्वच्छ जलवायु को बनाए रखने के लिए हमें ग्रीन एनर्जी की तरफ जाने की आवश्यकता है। ग्रीन एरिया को बचाए रखने के लिए सरकार ने कई क्षेत्रों को ग्रीन एरिया घोषित किया है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि यहां की प्राकृतिक सौंदर्य और जलवायु को बचाया जा सके सरकार इस दृष्टि से कार्य कर रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं इस दौरान हस्तपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि एमटीवी शिमला साइकिल रैली का यह 12 वाँ संस्करण है। पिछले 20 वर्षों से साइक्लिंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस बार इस प्रतियोगिता में 101 प्रतिभागी पूरी देशभर से शामिल हो रहे हैं जिसमें दो विदेशी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों से जिस तरह का माहौल देश में बना था उससे प्रतिभागी कुछ कम हैं।
वही इस दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि साइक्लिंग पर्यावरण को स्वच्छ रहने रखने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। लोगों को गाड़ियों के बजाय साइकिल के सफर को चुनना चाहिए। पहाड़ों पर साइकलिंग का सफर काफी रोमांचक रहता है। वे इसके लिए काफी उत्साहित है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -